Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeदेश'दाने-दाने में केसर के दम' पर आपत्ति, उपभोक्ता आयोग ने 3 फिल्म...

‘दाने-दाने में केसर के दम’ पर आपत्ति, उपभोक्ता आयोग ने 3 फिल्म अभिनेताओं और कंपनी को नोटिस देकर किया तलब

दीपक तिवारी
कोटा: पान मसाला निर्माता एक कंपनी को ‘दाने-दाने में केसर का दम’ बताना भारी पड़ सकता है. इस दावे पर कोटा के भाजपा नेता और सीनियर एडवोकेट ने एक याचिका दायर की थी. जिस पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कंपनी और तीन अभिनेताओं को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही तलब भी किया गया है. इसमें फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन के साथ पान मसाला निर्माता कंपनी को भी पार्टी बनाया है.
सीनियर एडवोकेट विवेक नंदवाना ने बताया कि उन्होंने एडवोकेट और भाजपा नेता इंद्र मोहन सिंह हनी के साथ धारा 89 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत एक प्रकरण न्यायालय में दायर किया है. उन्होंने बताया कि पान मसाले में दाने-दाने में केसर का दम बताया जाता है, लेकिन केसर इतनी महंगी है कि जिसे पान मसाला में मिलाया नहीं जा सकता है. उनका कहना है कि केसर लाखों रुपए की आती है. पान मसाला जिस दर से बेचा जा रहा है, उस दर के अनुसार केसर मिलाने पर काफी महंगा होगा.
दूसरी तरफ साइंटिफिक जांच में भी इसमें मिलाने के पुख्ता प्रमाण भी नहीं दिए गए हैं. जबकि इसी तरह का प्रचार कर युवा व अन्य वर्ग को भ्रमित किया जा रहा है. उन्हें पान मसाला जैसा उत्पाद खाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. एडवोकेट नंदवाना ने बताया कि इन पर चेतावनी इतने छोटे शब्दों में है कि उसे पढ़ा जाना संभव नहीं है. इस परिवाद पर आयोग के अध्यक्ष अनुराग गौतम ने अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, शाहरुख खान व पान मसाला के निर्माता को नोटिस जारी कर, उपभोक्ता न्यायालय में तलब किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments