Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeछत्तीसगढनशे की हालत में वाहन चलाना पड़ने लगा महंगा,

नशे की हालत में वाहन चलाना पड़ने लगा महंगा,

नशे की हालत में वाहन चलाना पड़ने लगा महंगा,

नशे की हालत में स्कार्पियो वाहन चलाने वाले चालक विनय सिंह का ड्राईविंग लायसेंस हो रहा निरस्त, प्रक्रिया शुरू,

एंकर –जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम जनता को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाते हुये लगातर कार्यवाही की जा रही है, जिससे कि लोग यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझें, जिससे कि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस हेतु पिछले दिनों जिला कार्यालय में कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास एवं एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन भी किया गया था, आने वाले दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने, बिना सिट बेल्ट एवं हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।


पिछले दिनों कुनकुरी पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 DF 0320 की वाहन चालक विनय सिंह उम्र 34 साल निवासी कंचनपुर बादरकोना जशपुर को नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाए जाने पर उसके वाहन को जप्त कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी जशपुर की ओर प्रतिवेदन भेजा गया है।
जशपुर पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने के 115 प्रकरण में रू. 11,50,000, बिना हेलमेट के 289 प्रकरणों 65,900, बिना सिटबेल्ट के 162 प्रकरणों में 81,000 रू. जुर्माना वसूल किया गया है। एसएसपी जशपुर द्वारा कहा गया गया है कि - जशपुर पुलिस द्वारा लगातार लोगों को समझाईस दी जा रही है, नषे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है, शराब के नषे में वाहन चलाते पाये जाने पर लायसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया की जायेगी।

जशपुर से अजीत गुप्ता की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments