Thursday, September 3, 2026

TOP NEWS

नीदरलैंड्स का बड़ा फैसला:...

नीदरलैंड्स का बड़ा फैसला: अमेरिका-कनाडा से 86 टन सोना हटाकर लंदन भेजा, संकट...

गडकरी का बड़ा बयान:...

गडकरी का बड़ा बयान: सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी, मिलेंगे 8...

अमझेराःमाता अमका-झमका की पवित्र...

जितेंद्र चौहानअमझेराःमाता अमका-झमका की पवित्र व धार्मिक नगरी अमझेरा में बदलाव की शुरुआत...

3 सितंबर: इतिहास के...

3 सितंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज बदलाव और क्रांतियों का दिनइतिहास केवल...
Homeमध्य प्रदेशनीमच में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नीमच में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नीमच शहर बोहरा गली में बुधवार-गुरुवार की रात को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम मोहम्मद खोजेमा अंतरवाला उम्र 20 वर्ष है। गुरुवार सुबह 6 बजे परिजनों को कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो मोहम्मद फंदे पर लटके हुआ था। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत उसे घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद कक्षा 12वीं पास है, उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। पिता पुश्तैनी काम करते हैं, लोहे का सामान बेचते हैं।

मोहम्मद बुधवार रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन उनके कमरे में गए। जहां मोहम्मद का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। कैंट पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments