Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeमध्य प्रदेशनीमच : हरियाणा के भाई - बहन कर रहे थे डोडाचूरा की...

नीमच : हरियाणा के भाई – बहन कर रहे थे डोडाचूरा की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित जायवाल के नेतृत्व में मादक पदार्थ धर पकड़ अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले भाई – बहन को 60 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। भादवामाता – जवासा मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस रवि पिता रामा वाल्मिकी निवासी मिठनपुरा थाना एलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा और उसकी बहन सुमन उर्फ पूनम की बीती रात को तलाशी ली गई तो डोडाचूरा से भरे हुए तीन बैग मिले।

जिनमें करीब 60 किलो 230 ग्राम डोडाचूरा पाया गया। दोनों भाई —बहन नीमच जिले में डोडाचूरा खरीदने के लिए आए थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

नीमच सिटी टीआई विकास पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों ने किस से उक्त डोडाचूरा लिया था, उसके बारे में पता किया जा रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments