Saturday, May 23, 2026

TOP NEWS

जल संकट में इंदौर;...

इंदौर. भीषण गर्मी के बीच शहर जल संकट से जूझ रहा है। कई...

भाजपा सांसद की पत्नी...

देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता...

बिलगांव में खाना बनाते...

शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।...

MP में ‘लाड़ली बहना’...

- मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में एक...
Homeमध्य प्रदेशपति ने की संबंध बनाने की जिद, पत्नी बोली- मेरा मन नहीं,...

पति ने की संबंध बनाने की जिद, पत्नी बोली- मेरा मन नहीं, इसके बाद प्रेमी संग कर डाला खौफनाक काम, पुलिस ने किया अरेस्ट

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज गुना/मध्यप्रदेश के गुना जिले के मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के बंजारा बर्री गांव में एक महिला ने प्रेम संबंधों की वजह से अपने पति की हत्या कर दी और फिर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ। पंचायत में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

22 अगस्त को 35 वर्षीय कैलाश बंजारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। परिवार ने इसे बीमारी से मौत बताया और अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों को शक हुआ। 27 अगस्त को मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

जांच के दौरान कैलाश की पत्नी सम्पो बाई की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में उसने बताया कि उसका प्रेम संबंध प्रदीप भार्गव से था, जो उकावद गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने पर यह रिश्ता गहराता गया। इस बीच दोनों में कई बार शारीरिक संबंध भी बने। कैलाश को जब शक हुआ तो वह मारपीट करने लगा। इस बीच घटना वाले दिन सम्पो बाई के साथ पति संबंध बनाना चाह रहा था। लेकिन पत्नी ने कहा कि अभी मन नहीं है, इस बात को लेकर दोनों में जोरदार झगड़ा हो गया। इसी दौरान सम्पो बाई ने पीछे से रस्सी डालकर कैलाश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रेमी प्रदीप ने महिला को शव का तुरंत अंतिम संस्कार करने की सलाह दी ताकि हत्या का राज छिपा रहे।

पंचायत और पुलिस जांच में खुलासा

गांव की पंचायत में सम्पो बाई ने खुद जुर्म कबूल किया। पुलिस जांच में भी प्रेम संबंध और हत्या की पुष्टि हुई। एसडीओपी जमीलउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि बारीकी से की गई जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments