Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

31 मौतें, 10 दोषियों...

Jhiram Ghati Verdict: झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को NIA कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा। जानिए 25 मई 2013 की उस काली शाम की पूरी खौफनाक कहानी और इनसाइड स्टोरी एनटीवी टाइम पर।

OPPO K14 Lite की...

OPPO K14 Lite भारत में लॉन्च हो गया है। ₹15,999 की प्रभावी कीमत वाले इस बजट स्मार्टफोन में 7,000mAh की महा-बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

PF और पेंशन पर...

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: EPFO की सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई। जानिए आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ फंड और मंथली पेंशन पर क्या होगा इसका असर।

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति...

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक दीप्ति सिंह का पुतला फूंका,...
Homeमध्य प्रदेशपदयात्रा से पहले धीरेंद्र शास्त्री का मीडिया मंथन, 7 राज्यों के पत्रकारों...

पदयात्रा से पहले धीरेंद्र शास्त्री का मीडिया मंथन, 7 राज्यों के पत्रकारों को बुला की इंपॉर्टेंट अपील

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

धीरेंद्र शास्त्री नवंबर में फिर से निकालेंगे पदयात्रा, सुझाव और सहयोग के लिए 7 राज्यों के पत्रकारों, सोशल मीडिया इंन्फ्लूएंसर को बुलाकर किया मीडिया संवाद.

एनटीवी टाइम न्यूज/कथावचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से पदयात्रा निकालने की तैयारी में हैं. बाबा बागेश्वर की यह दूसरी पदयात्रा होगी. इससे पहले भी वो पिछले साल नवंबर में बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल चुके हैं. इस पदयात्रा को ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ नाम दिया गया है. इस पदयात्रा पर सुझाव और सहयोग के लिए उन्होंने बुधवार को अपने धाम में ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया. जहां उन्होंने मीडिया से आग्रह किया की इस पदयात्रा में जरूर शामिल हो और इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं.

दिल्ली से वृंदावन की पदयात्रा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर चर्चा में रहते हैं. वो सनातन धर्म से जुड़े कुछ न कुछ काम हमेशा करते रहते हैं. अब वो दोबारा पदयात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं. धीरेंद्र शास्त्री आगामी 7 नवंबर से 18 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक की पदयात्रा की तैयारी में हैं. उनका कहना है कि “यह यात्रा राजपीठ से धर्मपीठ तक की है. पहले भारत को जोड़ेंगे फिर भारत को अखंड बनाएंगे. इस पदयात्रा का मूल उद्देश्य जाति-पाति की दीवार तोड़कर सबको हिंदू राष्ट्र के लिए एक करना है.”

सात राज्यों के पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुए शामिल

धीरेंद्र शास्त्री ने इस पदयात्रा को लेकर बुधवार को अपने धाम में मीडिया मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में करीब 7 राज्यों यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, दिल्ली और गुजरात के पत्रकार, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शामिल हुए. पत्रकारों को यात्रा के संबंध में आवश्यक सुझाव भी लिए गए.

बाबा बागेश्वर ने इस दौरान एक क्यूआर कोड लॉन्च किया और यात्रा का लोगों भी जारी किया. उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा, “इस सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं, क्योंकि भारत को जोड़ने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है.”

यात्रा का लोगो और क्यूआर कोड किया लांच

क्यूआर स्कैन करके यात्रा के लिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

क्यूआर कोड के माध्यम से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में जाने के लिए पंजीयन हो सकेगा. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यह यात्रा पूर्ण रूप से आध्यात्मिक यात्रा है. धर्म को बचाने के लिए गांव-गांव के लोगों को यात्रा में शामिल करने के उद्देश्य से क्यूआर जारी हुआ है, ताकि लोग कहीं से भी इसे स्कैन कर अपना पंजीयन कर सके.” उन्होंने कहा, “लाखों लोग ऐसे हैं जिनसे मुलाकात नहीं हो पाती, लेकिन यह यात्रा ऐसे ही लोगों के लिए है. जिससे वे मिलेंगे उससे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करेंगे.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments