Thursday, November 5, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार में आबकारी विभाग...

हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में दो जगह...

चंबल में पुलिस का...

मुरैना पुलिस ने बानमोर के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

इंदौर : मेट्रो के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट और...

Indore New ISBT: 100...

इंदौर में ₹100 करोड़ की लागत से नया ISBT बनकर तैयार है। यहां एक ही जगह बस, मेट्रो और ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी और 5 राज्यों के लिए 1500+ बसें चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें।
HomeUncategorizedस्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी

45 दिन बाद भी 132 प्लॉट में से केवल 18 का पंजीयन, कलेक्टर ने जताई नाराजगी*

*डिंडौरी, 05 नवंबर 2026*

          स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं कार्य की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग द्वारा पटवारी श्री आशुतोष एक्का, हल्का नंबर 66, राजस्व निरीक्षक मंडल अमेरा, तहसील शहपुरा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उनके हल्के में लगभग 45 दिन बीतने के बाद भी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य की प्रगति अत्यंत कम पाई गई है।
                 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खाल्हे महेशपुरी में कुल 21 प्लॉट के विरुद्ध मात्र 4, ग्राम खम्हरिया रैयत में 47 प्लॉट के विरुद्ध 5 तथा ग्राम पटपरा मा. में 64 प्लॉट के विरुद्ध मात्र 9 प्लॉट का पंजीयन किया गया है। इस प्रकार कुल 132 प्लॉट में से केवल 18 प्लॉट का ही पंजीयन हो सका है। कार्य की इस धीमी प्रगति पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भ्रमण के दौरान नाराजगी व्यक्त की थी।
            स्वामित्व योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूर्व में भी संबंधित पटवारी को समिति की बैठकों एवं अन्य माध्यमों से बार-बार निर्देशित कर चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं सेवा समाप्ति के प्रस्ताव की प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments