Sunday, October 4, 2026

TOP NEWS

मंदिर में टॉफी का...

छतरपुर के सावरी माता मंदिर में बच्चियों से अभद्रता करने वाले बुजुर्ग को महिलाओं ने चप्पलों और डंडों से पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

विदिशा पुलिस का “ऑपरेशन...

विदिशा पुलिस का "ऑपरेशन क्लीन स्वीप": राजस्थान से भोपाल और विदिशा तक फैला...

शास्त्रार्थ की आड़ में...

श्रीराम, श्रीकृष्ण और महर्षि दयानंद का अपमान करने वालों पर भी साधा निशाना;...

सावधान! एवरेस्ट का यह...

FSSAI ने एवरेस्ट जीरा पाउडर (बैच E080668761) को 'असुरक्षित' घोषित कर बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया है। साथ ही गंदगी के चलते क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeदेशबंगाल के बीरभूम में भीषण हादसा: होटल में आग लगने से 7...

बंगाल के बीरभूम में भीषण हादसा: होटल में आग लगने से 7 श्रद्धालुओं की जिंदा जलकर मौत, सावन सोमवार पर आए थे तारापीठ

बीरभूम।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सावन के पावन सोमवार के दिन एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर में मां तारा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के होटल में तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।


तड़के 4:30 बजे सोते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, आग सुबह लगभग 4:30 बजे लगी। उस समय होटल में ठहरे सभी श्रद्धालु गहरी नींद में सो रहे थे। जब तक लोगों को आग का पता चलता, तब तक धुएं और लपटों ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। दम घुटने और आग की चपेट में आने से कई लोग अंदर ही फंस गए।
दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और खिड़कियां व दरवाजे तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सावन सोमवार पर दर्शन के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु
आज सावन का सोमवार होने के कारण मां तारापीठ के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। हादसे का शिकार हुए लोग सावन सोमवार पर पूजा-अर्चना करने के उद्देश्य से ही यहां ठहरे हुए थे।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments