Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

शाहजहांपुर: श्मशान में इंसानियत...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर बुजुर्ग की जलती चिता की आग पर मीट पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

डोल ग्यारस पर गंज...

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने...

‘चाय में बेहोशी की...

प्यार के पागलपन में अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटने वाली शबनम की खौफनाक दास्तान। जानिए पुलिस तफ्तीश की वो इनसाइड स्टोरी जिसने खोला पूरा राज।

UPI का फ्री दौर...

UPI पर मुफ्त का दौर खत्म! 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर लगेगा मर्चेंट चार्ज। PhonePe और Google Pay की होगी अरबों डॉलर की बंपर कमाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशबुदनी में नाबालिग के अपहरण से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, थाने का...

बुदनी में नाबालिग के अपहरण से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, थाने का किया घेराव

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज बुदनी/बुदनी के भैरुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम नीलकंठ में एक युवक द्वारा नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश के चलते भैरूंदा थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंचे और उक्त युवक को पकड़ने की मांग की। हालांकि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मामला 10 अगस्त का बताया जा रहा है, परिजनों का कहना है कि गांव के ही रहने वाले शिवा सरस्वाल ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद नाबालिग का कहीं पता नहीं चला, जिसके चलते सैकड़ों की तादाद में परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे ओर प्रदर्शन किया, तो वही पुलिस के रवैए पर भी सवाल खड़े किए।

नाबालिग बालिका के परिजनों का कहना है कि उक्त महिला रानी सरस्वाल जो कि आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है, जिसने गांव में आतंक मचा रखा है। जिसका पुत्र शिवा सरस्वाल ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया।

वही पूरे मामले पर थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने कहा कि नाबालिग बालिका को एक शिवा सरस्वाल नाम के युवक बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बालिका को दस्तयाब करने व युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments