Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

एशियन गेम्स 2026 ऐतिहासिक...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। मंधाना की पारी और तितास की गेंदबाजी से भारत ने रचा इतिहास।

MP Police Social Media...

MP Police New Rules 2026: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पुलिसकर्मियों के लिए सख्त सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी कर दी है। अब वर्दी में रील बनाने, ChatGPT-Gemini जैसे AI प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल और सोशल मीडिया से होने वाली कमाई पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।

जमुई पुलिस मुठभेड़: छात्रा...

बिहार के जमुई छात्रा बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। भागने की कोशिश के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल है। पढ़ें पूरी खबर।

शाहरुख खान परिवार संग...

शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। बप्पा के चरण स्पर्श करते हुए किंग खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Homeमध्य प्रदेशबोर्ड परीक्षा में 90 प्लस या जीरो अंक मिले तो मुख्य परीक्षक...

बोर्ड परीक्षा में 90 प्लस या जीरो अंक मिले तो मुख्य परीक्षक दोबारा जांचेगे कॉपी

सतना

बोर्ड परीक्षा में 90 प्लस या जीरो अंक मिले तो मुख्य परीक्षक दोबारा जांचेगे कॉपी आने वाले बोर्ड एग्जाम को लेकर मौजूदा साल में लगातार नियमों में बदलाव कि जा रहे हैं और ये परिवर्तन छात्रों से लेकर उनके लिए भी होंगे जो बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। अब तक कॉपी दोबारा तब ही जांची जाती रही है जब विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को दोबारा मूल्यांकन का आवेदन करता रहा है। लेकिन अब एक और नियम हो गया है। छात्र के आवेदन पर तो दोबारा मूल्यांकन की सुविधा बनी रहेगी लेकिन यदि बोर्ड की परीक्षा में छात्र-छात्राएं जीरो अंक या फिर 90 से अधिक अंक अर्जित करते हैं तो मूल्यांकन में मिले नंबरों को सार्वजनिक करने से ही पहले मुख्य परीक्षक दोबारा उक्त उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करेंगे। बता दें कि हाल ही में बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। हालांकि ये हर साल होता है पर इस बार उनको कई सावधानियां बरतने को भी कहा गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आने वाले 25 फरवरी से आयोजित की गई है और लगभग इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments