Monday, October 26, 2026

TOP NEWS

विश्व के एकमात्र चतुर्भुज...

विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर मांडू में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा...

इंदौर में दीपावली पर...

इंदौर में दीपावली पर अस्थाई पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार 3 से 8 नवंबर तक के लिए लॉटरी से जारी होंगे लाइसेंस। नियमों का उल्लंघन और कार्बाइड गन बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई।

राष्ट्रीय बजरंग दल की...

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की...

गुरैया गांव में चोरों...

पेटी और कपड़ों समेत घर का सामान बिखेरकर कीमती वस्तुओं की तलाश; सूचना...
HomeUncategorizedभाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित, 20 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित, 20 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा के निर्देशानुसार व जबलपुर संभाग प्रभारी जिला प्रभारी कमल प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा चमरू सिंह नेताम की सहमति से डिण्डौरी जिले के किसान मोर्चा के पदाधिकारी घोषित किये है। जो निम्नानुसार है
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा द्वारा जारी सूची में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार, वीरेंद्र साहू, कृष्ण कुमार, आशीष कोल, भारत सिंह राजपूत और कमलेश पटेरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जितेंद्र चंदेल और प्रदीप गुप्ता को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह विकास साहू, रामलाल मरावी, सोनम मरावी, महेशदास खैरवार, दलबत सिंह मरावी और रामकृष्ण नायक को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोहन सिंह राठौर को जिला कार्यालय मंत्री तथा नरेश कछवाहा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में आशीष गौतम को जिला मीडिया प्रभारी, राहुल कुशवाहा को जिला आईटी प्रभारी तथा पुष्पेंद्र टेकाम को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं शिवप्रसाद यादव को प्राकृतिक खेती प्रभारी और खिलपत सिंह गौतम को जिला कृषि एवं ग्राम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों और किसान मोर्चा के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments