Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

राहुल गांधी एक बहुत...

कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर बड़ा तंज! धार में शस्त्र पूजन के बाद बोले मंत्री- 'राहुल गांधी एक बहुत रहस्यमयी नेता हैं, वे कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता।' पढ़ें पूरी ख़बर।

Mahindra XUV 3XO ZNG...

Mahindra XUV 3XO ZNG: महिंद्रा ने भारत में अपनी पहली टर्बो-CNG SUV लॉन्च कर दी है। ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी और 24.7 km/kg माइलेज के साथ आने वाली इस कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। जानिए इसके फीचर्स और वेरिएंट्स की पूरी डिटेल्स।

देवास में जवारा विसर्जन...

मध्य प्रदेश के देवास (राजोदा) में जवारा विसर्जन के दौरान बैंड के शोर से भड़कीं मधुमक्खियों ने 200 श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जबकि 200 डंक लगने से गंभीर एक युवक को इंदौर रेफर किया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

PM Modi Vijayadashami Speech ...

सत्य की जीत विजयादशमी पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम विशेष संदेशनई दिल्ली:प्रधानमंत्री...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : एमपी के मंत्री कार रुकवाकर दौड़े और खेत में खड़ी...

भोपाल : एमपी के मंत्री कार रुकवाकर दौड़े और खेत में खड़ी फसल में लगी आग बुझाई, हैरान रह गए लोग

  • आग की लपटें देख मंत्रीजी ने फौरन अपनी कार रुकवाई और खेत की ओर दौड़ पड़े।

एमपी के एक मंत्री ने गजब की संवेदनशीलता दिखाई। एक कार्यक्रम से लौटते वक्त उन्हें एक खेत सुलगता दिखाई दिया। आग की लपटें देख मंत्रीजी ने फौरन अपनी कार रुकवाई और खेत की ओर दौड़ पड़े। वे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने लगे। आग पर काबू करने के लिए मौके पर अनेक लोग जुटे हुए थे। मंत्रीजी को भी आग बुझाने की कोशिश करते देख पहले तो लोग हैरान रह गए फिर उनका उत्साह बढ़ गया। मंत्री सहित सभी लोगों ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया। हालांकि खेत में लगा काफी गेहूं जल गया पर पूरी फसल जलकर खाक होने से बच गई।

एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार indarsingh parmar ने आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। यह घटना शाजापुर में घटी। जब उच्च शिक्षा मंत्री ने खेत में आग से जलती फसल देखी तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। कार से उतरकर मंत्री इंदरसिंह परमार खेत जा पहुंचे और आग बुझाने में जुटे लोगों की मदद करने लगे।

मंत्री इंदर सिंह परमार indarsingh parmar शनिवार शाम को एक कार्यक्रम में शामिल होने शाजापुर आए थे। जब वे शुजालपुर लौट रहे थे तब उन्होंने खेत में गेहूं की फसल में आग लगी देखी। फूलेन टोल के पास खेत में लगी आग बुझाने के लिए मंत्री इंदरसिंह परमार ने भी लोगों की मदद की।

बाद में पता चला कि फुलेन के किसान केदार सिंह के खेत में यह आग लगी थी। खेत में से निकल रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे पकी फसल में आग लग गई। करीब 7 बीघा में पकी खडी गेहूं की फसल में से 3 बीघा की फसल आग से जल गई। मंत्री इंदर सिंह परमार सहित आसपास के लोगों ने आग बुझा दी जिससे पूरी फसल जलने से बच गई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments