Wednesday, September 2, 2026

TOP NEWS

Food Safety New Rules:...

Food Safety New Rules: सावधान! आपके खाने में तो नहीं है धीमा जहर?...

EV Car Battery Life:...

EV Car Battery Life: इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी सालों-साल कैसे चलाएं? जानें 5...

डिजिटल इंडिया में ‘डिजिटल...

डिजिटल इंडिया में 'डिजिटल सुरक्षा': ऑनलाइन ठगी से अपनी गाढ़ी कमाई कैसे बचाएं?आज...

TCS-Best Buy Mega Deal:...

वैश्विक स्तर पर छंटनी और आईटी (IT) बजट में कटौती के दौर के...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : पति की शिकायत करने थाने पहुंची पत्नी, पति ने डर...

भोपाल : पति की शिकायत करने थाने पहुंची पत्नी, पति ने डर के मारे पुलिस वालों के सामने खुद को लगा ली आग

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना हो गई। यहां एक शख्स ने थाने में ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शख्स की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते उसकी शिकायत करने थाने आई थी और उसका पति भी उसके पीछे थाने पहुंच गया। पति को डर था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई। लेकिन तब तक युवक करीब 40 फीसदी जल चुका था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, भोपाल के गौतम नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्नी ने अपने पति की थाने में शिकायत की और पति ने थाने में ही खुद को आग लगा ली। पति अपनी पत्नी के पीछे-पीछे थाने पहुंच गया था। पति को लगा कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी, इसलिए उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने पानी और कंबल डालकर आग बुझाई और युवक को अस्पताल भिजवाया। आग बुझाते वक्त एक पुलिसकर्मी का हाथ भी जल गया।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी अपने पति के खिलाफ शिकायत करने थाने गई थी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से पति ने खुद को आग लगा ली। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई। वही ज़ब इस मामले मे हनुमानगंज संभाग के एसीपी राकेश सिंह बघेल से पूछा गया तो उनका अजीबोगरीब जवाब आया उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। ये तथ्यहीन होगा मैं सुबह से ही ड्यूटी पर हूं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments