Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

इंदौर मेट्रो का बड़ा...

Indore Metro Update: छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के लिए 74 साल पुराने मल्हारगंज थाने पर चला बुलडोजर. जानें पाइलिंग काम और टीबीएम नर्मदा सुरंग निर्माण की पूरी रिपोर्ट.

बॉक्स ऑफिस पर थलाइवर...

Jailer 2 Box Office Collection: थलाइवर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन और दमदार मूवी रिव्यू हिंदी में.

‘बांग्लादेश ने रास्ता दिखाया’…...

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) के 'बांग्लादेश आंदोलन' वाले वायरल बयान पर मचा भारी सियासी घमासान। BJP ने राहुल गांधी और विपक्ष पर लगाया देश में अराजकता फैलाने का आरोप। पढ़ें पूरी ख़बर।

रुड़की में सड़क निर्माण...

रुड़की में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक दिल्ली से मंगाई गई कोल्ड मिलिंग...
Homeमध्य प्रदेशमहापौर ने जीटीएस पर फैली गंदगी देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को मौके...

महापौर ने जीटीएस पर फैली गंदगी देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को मौके पर बुलाया

महापौर ने किया वार्ड 55 का औचक निरीक्षण

जीटीएस पर फैली गंदगी देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को मौके पर बुलाया

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज तड़के सुबह वार्ड क्रमांक 55 का स्थानीय पार्षद पंखुड़ी डोसी के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे राजशाही होटल के पास बने जीटीएस (गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन) पर पहुंचे, जहां कचरे के ढेर और अव्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।महापौर ने तत्काल निगम आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति दिखाई स्थानीय नागरिकों ने कहा कि क्षेत्रीय कचरा कई दिनों से यहां से हटाया नहीं गया है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर और निगमायुक्त ने नागरिकों की बातों को सही पाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि तुरंत कचरा हटाया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने और स्वच्छता व्यवस्था को और सख्ती से लागू किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments