Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

बड़ी खबर: एक्टर इमरान...

एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का 'Leave India' नोटिस जारी किया है। अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद मुंबई में राजनीतिक प्रदर्शन (CJP Protest) में शामिल होने के कारण इमिग्रेशन एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जर्मनी में रोबोट ने...

जर्मनी के कोलोन में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रोबोट को ज़ब्त किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें।

भागीरथपुरा दूषित जल कांड...

भागीरथपुरा दूषित जल कांड के आरोपी IAS रोहित सिसोनिया को रायसेन का नया कलेक्टर बनाए जाने पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल।

चंबल में गैंगवार की...

मुरैना के महेश्वरा मंदिर से 60 हजारी डकैत कल्ली गुर्जर ने विरोधी करुआ को दिया 'दम है तो आकर मिल' का खुला चैलेंज। वीडियो वायरल होने के बाद चंबल में गैंगवार की आहट, बीहड़ में 200 जवान कर रहे सर्चिंग। पढ़ें पूरी खबर।
Homeदेशमुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की चेतावनी, मिला...

मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की चेतावनी, मिला धमकी भरा मेल

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक मेल के जरिए मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल आईडी पर रिसीव हुआ। मेल में यह दावा किया गया कि हवाई अड्डे और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की योजना बनाई गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डे और होटल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं और मामले की जांच जारी है।

यह धमकी मेल के माध्यम से दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस धमकी के वास्तविकता पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments