Thursday, August 27, 2026

TOP NEWS

रक्षाबंधन पर इंदौर की...

इंदौर:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इंदौर शहर की बहनों के लिए बेहद खुशखबरी...

एलन मस्क के X...

एलन मस्क के X को टक्कर देने लौटा पुराना 'ट्विटर'! 'Twitter.now' नाम से...

मूड ऑफ द नेशन...

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026: देश का मिजाज भांपने वाले सबसे बड़े सर्वे...

भाई-बहन के अटूट प्रेम...

इन्दौर: भाई-बहन के पवित्र स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन कल, यानी 28 अगस्त 2026...
Homeमध्य प्रदेशरात में यहां क्यों घूम रहा है..युवक को घोंप दिया चाकू

रात में यहां क्यों घूम रहा है..युवक को घोंप दिया चाकू

रात में यहां क्यों घूम रहा है..युवक को घोंप दिया चाकू
-विजय नगर क्षेत्र में हुई चाकूबाजी

इंदौर। विजय नगर क्षेत्र में रात के वक्त टहल रहे एक युवक को दो आरोपियों ने रोका और बोले कि यहां क्यूं घूम रहा है। इसके बाद उसे चाकू घोंप दिया और फरार हो गए।
थाना विजय नगर पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी की वारदात गुरुवार देर रात महावीर स्कूल के पास दरगाह वाली गली में हुई। हमले में घायल युवक का नाम हिमांशु सिंह पिता भरतसिंह तोमर निवासी महेशबाग कॉलोनी दरगाह वाली गली है। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी चीकू उर्फ वंश चौहान निवासी अंबिका नगर और नमन पथरोड निवासी रवि जागृति नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की रात 11.45 बजे मैं खाना खाकर अपने घर पास दरगाह वाली गली में टहल रहा था। उसी दौरान महावीर स्कूल के पास खडे आरोपियों ने रोका और गालियां देकर बोले कि क्यो रें, रात को यहां क्यों घूम रहा है। मैंने कहा गाली क्यों बक रहो हो। वे बोले कि तू हमें जानता नहीं है। एक आरोपी ने अपने दोस्त से बोला कि ले चीकू, इसको चाकू घोंप दे। इस के बाद दूसरे आरोपी ने मुझ पर चाकू से वार कर दिया। चाकू पुट्टे में लगने से चोट लगकर खून निकलने लगा। मैंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गए। जाते जाते धमकाया और बोले कि तू हम लोगों को जानता नहीं है, आइंदा कभी हमारे बीच आया तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश और जांच कार्रवाई की जा रही है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments