Sunday, October 25, 2026

TOP NEWS

अरुणाचल प्रदेश में महा-बांध...

अरुणाचल प्रदेश में महा-बांध का हिंसक विरोध: NHPC ऑफिस और पुलिस थाना फूंकाअरुणाचल...

RSS के जुलूस पर...

महाराष्ट्र के जलगांव में RSS पथ संचलन के रूट को लेकर भारी बवाल। धार्मिक स्थल के सामने धरने पर बैठीं महिलाएं, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज। पढ़ें पूरी खबर।

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय...

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में AI ऑडिट से ₹1134 करोड़ की खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। ACS संजय दुबे की फटकार के बाद 135 CMO समेत 392 अधिकारियों पर गाज गिरी है। पूरी खबर पढ़ें।

ECI RTI Dispute: चुनाव...

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से किया इनकार। RTI के जवाब में तकनीकी डेटा को ट्रेड सीक्रेट बताते हुए AI के इस्तेमाल पर दी यह सफाई। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशरीवा में तमाशबीनों के बीच थप्पड़ों की बारिश, सरेराह युवती को बाल...

रीवा में तमाशबीनों के बीच थप्पड़ों की बारिश, सरेराह युवती को बाल पकड़कर पीटा

रीवा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक युवती को गंदी गालियां देकर पीट रहा है.

रीवा : रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती की पिटाई की. सरेबाजार बेखौफ युवक युवती को पीट रहा है और लोग तमाशा देख रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक से आए युवक ने गालीगलौज करते हुए युवती के बाल खींचे और एक के बाद एक 14 थप्पड़ मारे. इस दौरान पास खड़े लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे. किसी ने बचाने की जहमत नहीं उठाई.

युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया

युवती से पिटाई की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. ये घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेकहा मोहल्ले में स्थित चौपाटी की है. मामले के अनुसार एक युवक बाइक से उतरता है. वह पहले युवती को धमकाता है. इसके बाद गालीगलौच करते हुए उसके बाल पकड़कर खींचने लगता है. इस दौरान युवक और युवती के बीच नोकझोंक बढ़ जाती है. इसके बाद युवक ने युवती पर थप्पड़ों की बारिश कर दी. युवक ने युवती का मोबाइल छीना और जमीन पर पटक तोड़ दिया.

एसपी बोले-मामले की पड़ताल करा रहे हैं

इसके बाद जब युवती वहां से जाने लगी तो युवक ने दौड़कर फिर उसका पीछा किया. इसके बाद भी किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. इस मामले में एसपी विवेक सिंह का कहना है “वायरल वीडियो के अधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले पर जैसे ही फरियादी की ओर से शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी. पता लगाया जा रहा है युवक और युवती कौन हैं और कहां रहते हैं, दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments