Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

76वां जन्मदिन और 25...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विशेष रिपोर्ट। जानिए वडनगर की गलियों से लेकर लगातार तीसरी बार देश के 'प्रधान' बनने तक, उनके 25 वर्षों के ऐतिहासिक और अजेय राजनीतिक सफर की अनकही कहानी।

हाईकोर्ट से इंदौर के...

इंदौर के वार्ड 65 से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके OBC जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

CRIMEX तान्या बनर्जी हत्याकांड—रिश्तों...

तान्या बनर्जी हत्याकांड 2006: जानिए कैसे बेंगलुरु पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए सुलझाई एकतरफा प्यार में हुई हत्या की ये खौफनाक मिस्ट्री।

चरित्र के शक में...

Hardoi Crime: हरदोई में चरित्र पर शक के चलते पति ने सोती हुई पत्नी की बेरहमी से हत्या की और खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। जानिए पुलिस की कार्रवाई और पूरी वारदात।
Homeदेशलंदन-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट में सवार 11 लोग अचानक बीमार, मेडिकल इमरजेंसी...

लंदन-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट में सवार 11 लोग अचानक बीमार, मेडिकल इमरजेंसी से मची हड़कंप!

मुंबई: एयर इंडिया की लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में अचानक 5 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य समेत 11 लोग बीमार पड़ गए, जिससे विमान के अंदर हड़कंप मच गया। सभी ने चक्कर आने और मतली की शिकायत की। यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब विमान के विभिन्न चरणों में यात्रियों और क्रू मेंबरों ने चक्कर आने और मतली की शिकायत की। एयर इंडिया ने बताया कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी बीमार यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए तुरंत मेडिकल रूम में ले जाया गया। बाद में उनका स्वास्थ्य ठीक पाया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। कंपनी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित विमानन सुरक्षा नियामक अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।

एयर इंडिया के बयान के अनुसार, यह समस्या फ्लाइट नंबर AI 130 में सामने आई, जो लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर रही थी। विमान के उतरते ही एयर इंडिया की मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों और क्रू को तुरंत सहायता प्रदान की। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई गई है, लेकिन कंपनी ने इस घटना के कारणों की पूरी जांच का आश्वासन दिया है।

इसी दिन एक और एयरलाइन से जुड़ी खबर आई, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। फ्लाइट IX-195, जो सुबह 5:30 बजे जयपुर से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी, टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के चलते चल नहीं पाई। विमान बोर्डिंग के बाद टैक्सी-वे तक पहुंचा, लेकिन कैप्टन को खराबी का पता चलते ही विमान को ठीक करने की कोशिशें शुरू हुईं। करीब 4 घंटे तक प्रयास करने के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी, जिसके कारण फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।

इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा और फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने पर एयरलाइन ने उन्हें आने वाले दिनों में टिकट की वापसी या फिर नए टिकट बुक कराने का विकल्प दिया। इस तकनीकी समस्या के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments