Sunday, August 30, 2026

TOP NEWS

MP Police Recruitment 2026:...

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर बंपर भर्ती,...

भारत के विदेशी मुद्रा...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक उछाल, $791 अरब के नए रिकॉर्ड...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती...

सेक्टर -20 मार्केट में...

सेक्टर -20 मार्केट में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग,भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं...
Homeमध्य प्रदेशलग्जरी कार में ले जा रहे थे 90 किलो डोडा चूरा, दो...

लग्जरी कार में ले जा रहे थे 90 किलो डोडा चूरा, दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान बॉडर की जावद थाने के अन्तर्गत आने वाली नयागांव पुलिस चौकी ने तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया, पूरे मामले की जानकारी देते हुए नयागांव पुलिस चौकी प्रभारी एस. आई मंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की अवैध मादक पदार्थ की चेकिंग और धरपकड़ के लिये रेलवे फाटक निम्बाहेड़ा नीमच फोरलेन हाइवे नयागांव पर पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान एक मारुती कंपनी की नीले कलर की बलेनो कार नीमच तरफ से आई जो पुलिस की नाकाबंदी देखकर हाइवे फोर लेन से वापस मुड़कर जावद तरफ भगाई जिसका पीछा पुलिस ने किया तो बलेनो कार चालक ने भागते समय एक मोटर साईकिल को टक्कर मार दी थी।

मोटरसाईकिल सवार के घायल होने पर उसकी सहायता के लिये तत्काल एक आरक्षक को पुलिस की गाड़ी से उतार कर कार का पीछा किया तो विक्रम सीमेंट फैक्ट्री खोर के वाहन यार्ड के पास उक्त बलेनो का टायर फटा और उसमे सवार दो लोग निकल कर कार छोड़कर भागने लगे जिनको घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे वाली बलेनो कार की तलाशी ली तो उस में से 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा कार सहित जप्त किया और दोनों आरोपी तस्कर कार चालक कुशाल सिंह पिता विक्रम सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बड़वई थाना कानवन तहसील बदनावर जिला धार और उसका साथी 2 विनोद कुमावत पिता कारुलाल कुमावत उम्र 30 साल निवासी ग्राम अम्बा थाना तहसील पिपलोदा जिला रतलाम को एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

इसके साथ ही तस्करों पर मोटर साईकिल सवार को टक्कर मारकर दुर्घटना करने का भी प्रकरण दर्ज किया है, अब पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है की उक्त डोडा चुरा कहां से लाए थे और कौन कौन लोग इसमें शामिल है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments