Wednesday, November 4, 2026

TOP NEWS

स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण...

बंद मिले उपस्वास्थ्य केंद्रों एवं नवजात शिशुओं की गृहभेंट में लापरवाही पर स्वास्थ्य...

रबी फसल के लिए...

मसूर बीज पर 75 प्रतिशत तक और चना बीज पर 75 प्रतिशत तक...

जबलपुर स्कूल विवाद: छात्राओं...

जबलपुर स्कूल विवाद: छात्राओं से कचरा उठवाने पर मचा बवाल, प्राचार्या को DEO...

छात्रा को नंबर देना...

इंदौर में छात्र को श्मशान ले जाकर अर्धनग्न कर पीटने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूरी ख़बर पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशलाउडस्पीकर तुरंत उतरवाएं, महाशिवरात्रि से होली तक धर्मस्थलों पर अभियान, बैठक में...

लाउडस्पीकर तुरंत उतरवाएं, महाशिवरात्रि से होली तक धर्मस्थलों पर अभियान, बैठक में सीएम योगी के कड़े तेवर

दीपक तिवारी

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महारशिवरात्रि से होली, रमजान, जैसे त्योहारों के शांतिपूर्वक आयोजन को लेकर अधिकारियों संग बैठक की. सीएम ने साफ कहा कि जन आस्था को पूरा सम्मान है लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की जानकारी मिल रही है, इसके खिलाफ फौरन एक्शन लिया जाए.

‘आस्था का सम्मान लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों को लेकर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. धार्मिक परंपरा- आस्था को सम्मान दें, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. संदिग्ध लोगों पर नजर रखें. परंपरा के खिलाफ किसी नए आयोजन को अनुमति न दी जाए. इसके अलावा धार्मिक स्थलों के बाहर भीख मांगने वालों को नियोजित किया जाए.

धर्मस्थलों पर अवैध लाउडस्पीकर पर हो एक्शन

सीएम ने अधिकारियों संग बैठक में कहा, कई क्षेत्रों से धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत मिल रही है. इस पर फौरन एक्शन लेने की जरूरत है. धर्मस्थल परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आनी चाहिए. यदि ऐसा होता है तो नोटिस दें, समन्वय से लाउडस्पीकर उतरवाएं. अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments