Thursday, September 3, 2026

TOP NEWS

अल नीनो का कहर:...

अल नीनो का कहर: 2027 की शुरुआत तक दुनिया भर में मचेगी तबाही,...

Indore Crime News: इंदौर...

युवती को जबरन गाड़ी में खींच रहे युवक को भीड़ ने सरेराह पीटा,...

ब्रह्मांड के सबसे बड़े...

ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य से उठा पर्दा? ज़मीन के 1.6 KM नीचे...

Mathura Janmashtami: श्री कृष्ण...

Mathura Janmashtami: श्री कृष्ण जन्मभूमि पर उमड़ा आस्था का महासागर, कान्हा के स्वागत...
Homeमध्य प्रदेशशहडोल : 3 करोड़ का गांजा बरामद,रिटायर्ड एसडीओ के खेत से,2 आरोपी...

शहडोल : 3 करोड़ का गांजा बरामद,रिटायर्ड एसडीओ के खेत से,2 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल/मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 121 बोरियों में कुल 38 क्विंटल 26 किलो 600 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 3 करोड़ से अधिक है। हाई प्रोफाइल गांजा मामले में शहडोल पुलिस ने 9 दिन बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया है। शहडोल के गिरूई खुर्द के जंगल में स्थित वन विभाग के एक रिटायर्ड SDO के खेत में स्थित झोपड़ी से पुलिस ने 19 मई को लावारिश हालत में 121 बोरियों में कुल 38 क्विंटल 26 किलो 600 ग्राम 3 करोड़ 6 लाख 8 हजार रुपये कीमती गांजा बरामद कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पुलिस ने 12 से अधिक संदिग्धों से गहन पूछताछ के बाद ब्यौहारी निवासी कन्हैया लाल गुप्ता उर्फ गोलल्हई और टिहकी निवासी राजेश तिवारी उर्फ राजू को पकड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस गांजे को जिले के बाहर तस्करी करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।

आपको बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय नेताओं के नाम भी चर्चा में आए, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई थी। हालांकि, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इन नेताओं ने राहत की सांस ली है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर जयसिंहनगर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह अब अजय बैगा को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments