Wednesday, October 28, 2026

TOP NEWS

कृषि उत्पादन से जुड़े...

सहकारिता, मत्स्य, उद्यानिकी, कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और...

हरिद्वार में नियम तोड़ने...

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई! नियमों की अनदेखी पर 69 वाहनों के चालान और 9 वाहन सीज. डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान.

नाबालिग से दुष्कर्म मामले...

कलियर मामले में फरार 5 हजार के इनामी आरोपी आकाश बाजपेयी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया. मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाकर 63% किया. 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा. पढ़ें पूरी खबर.
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी : मोजे में छिपाकर रखी थी 25 लाख की स्मैक ड्रग्स,...

शिवपुरी : मोजे में छिपाकर रखी थी 25 लाख की स्मैक ड्रग्स, सप्लाई करने से पहले पुलिस ने दबोचा

  • शिवपुरी में 102 ग्राम प्रतिबंधित स्मैक बरामद की गई है. आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया.

शिवपुरी: पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 25 लाख रुपए कीमत की 102 ग्राम प्रतिबंधित स्मैक बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित पाम पार्क के पास से सप्लाई करने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

मोजे में छुपा रखी थी 25 लाख की स्मैक

जानकारी के अनुसार, मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी प्रतिबंधित स्मैक सप्लाई करने के फिराक में था. जिसके पास पुलिस एक्टिव हुई. मुखबिर की सूचना के आधार पर मेडिकल कॉलेज के पास मौजूद पाम पार्क से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने जूते के मोजे में प्रतिबंधित स्मैक छुपाई थी. जिसकी कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल

एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि “कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुना निवासी नीरज राणा के पास से प्रतिबंधित स्मैक जब्त की है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह स्मैक कहां से लाया है और किसे देने जा रहा था. आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.” फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा दिया गया है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments