रवि बड़जात्या
अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम
नर्मदा के चौथे चरण के लिए ₹1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध
बैंक ऑफ इंडिया के साथ सैंक्शन लेटर का आदान-प्रदान अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर के लिए जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम
इंदौर नगर निगम और बैंक ऑफ इंडिया के बीच नर्मदा जलप्रदाय के चौथे चरण, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार तथा जलाशयों के पुनर्जीवन से संबंधित कार्यों के लिए ₹1,320 करोड़ से अधिक के ऋण अनुबंधों एवं सैंक्शन लेटर का आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे।
यह वित्तीय व्यवस्था शहर की बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था के विस्तार, सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने और जलाशयों के पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य वर्तमान इंदौर की जरूरतों के साथ भविष्य के शहर की आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूत करना है।


