Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

8 सूत्रीय मांगों को...

8 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापननियमितीकरण, सीधी...

पिरान कलियर: नाबालिग को...

पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी रुपिन गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल। पढ़ें अर्जुन धारीवाल की रिपोर्ट।

व्यवस्था या अव्यवस्था? डॉक्टरों...

रुड़की के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल। हजारों मरीजों की जिम्मेदारी सिर्फ एक फिजिशियन डॉ. वैदेही मित्तल पर। पढ़ें अर्जुन धारीवाल की ग्राउंड रिपोर्ट।

नकारात्मक राजनीति करने वाली...

अमित शाह ने अपने 62वें जन्मदिन पर दिल्ली को ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी और राहुल गांधी व कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसिंगरौली : गर्ल्स हॉस्टल की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म,...

सिंगरौली : गर्ल्स हॉस्टल की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

  • सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्रातर्गत संचालित एक गल्स हॉस्टल में रह रही छात्रा के मां बनने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर में नाबालिग छात्रा ने सामुदायिक अस्पताल में नवजात बच्चे को जन्म दिया। इस जानकारी के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया।

सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्रातर्गत संचालित एक गल्स हॉस्टल(Girls Hostel) में रह रही छात्रा के मां बनने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर में नाबालिग छात्रा ने सामुदायिक अस्पताल में नवजात बच्चे को जन्म दिया। इस जानकारी के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस नाबालिग छात्रा सहित हॉस्टल स्टाफ व घर वालों से पूछताछ कर रही है।

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल(Girls Hostel) की छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां दोपहर में छात्रा ने नवजात को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज हो रहा है। मामले की जानकारी सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया को लगी तो उन्होंने हॉस्टल सहित घर के लोगों से पूछताछ शुरू की। वहीं पुलिस छात्रा से भी पूछताछ की लेकिन वह सही ढंग से कुछ बता नहीं पाई। पुलिस अब अज्ञात लोगों के नाम मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

हर एंगल से मामले की जांच जारी

पुलिस ने कहा कि यह बेहद सेंसिटिव मामला(Girls Hostel student gave birth a child) है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई बाहर का व्यक्ति है या छात्रावास का या फिर कोई प्रेमी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर जब कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और डीपीसी राम लखन शुक्ला का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

छात्रावास की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल

शर्मशार कर कर देने वाली इस घटना से छात्रावास कि सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि छात्रावास में नियमित मेडिकल चेकअप हुआ होता तो शायद इस शर्मसार कर देने वाली घटना को रोका जा सकता था। सूत्रों का दावा है कि छात्रावास में बच्चों का मेडिकल चेकअप सालों से नहीं हुआ था, जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई। हालांकि छात्रा बीच में गांव जाने की भी बात सामने आई है। ऐसे में गांव में रहने के दौरान उसके गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments