Thursday, July 16, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशसीधी : प्रेमी के साथ भागने से किया मना तो तोड़ दिया...

सीधी : प्रेमी के साथ भागने से किया मना तो तोड़ दिया हाथ, नाखूनों से प्रेमिका का नोचा चेहरा, आरोपी रिश्ते में है चाचा

सीधी/मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी, जिसे अपनी ही रिश्तेदारी में भरोसे का सहारा मिला था, उसी ने उस भरोसे को इस कदर रौंद डाला कि उसकी चीखें तक थम गईं। दो सालों से प्रेम प्रसंग में बंधी एक लड़की ने जब रिश्ते की मर्यादा और समाज की लाज के आगे झुकते हुए अपने प्रेमी के साथ भागने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

पीड़िता की मानें तो वह सुबह करीब 5:30 बजे घर के पीछे के हिस्से में प्रेमी के बुलावे पर गई थी। वहां आरोपी ने उस पर जबरदस्ती साथ चलने का दबाव बनाया। इनकार करने पर पहले उसका हाथ मरोड़ा और तोड़ दिया, फिर औजार से उसके कान पर वार कर दिया। चेहरे को नाखून से नोच-नोच कर लहूलुहान कर डाला। वो सिर्फ लड़की नहीं थी, उसके भरोसे की हत्या हुई थी।

इस पूरी घटना को लोकलाज के डर से परिजनों ने छुपाए रखा। मगर जब बेटी की हालत बिगड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गई। सेमरिया थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments