Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बड़ी खबर: दिल्ली के...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 33 साल बाद धरना-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित। गृह मंत्रालय ने रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड को बनाया नया प्रदर्शन स्थल। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस ने लगाई रोक, सुरक्षा सख्त। पूरी खबर पढ़ें।

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशहरदा में 100 से अधिक गांवों की कनेक्टिविटी पर संकट, 84 लाख...

हरदा में 100 से अधिक गांवों की कनेक्टिविटी पर संकट, 84 लाख से बना पुल दो साल में चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में डेढ़ साल पहले बने वैकल्पिक पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. यह पुल हरदा-सिराली मुख्य मार्ग पर रोलगांव के पास स्थित है.

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के हरदा जिले में डेढ़ साल पहले बने वैकल्पिक पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यह पुल हरदा-सिराली मुख्य मार्ग पर रोलगांव के पास है. इस पुल का निर्माण सेतु विभाग कर रहा था, जिसकी लागत करीब 84 लाख बताई जा रही है. क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी लगते ही विधायक अभिजीत शाह मौके पर पहुंचे और सेतु विभाग के अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया.

आपको बता दें कि सिराली से हरदा जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह एकमात्र मुख्य मार्ग है, जिसके माध्यम से सिराली क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गांवों का संपर्क हरदा जिला मुख्यालय से होता है. वहीं, इस पुल पर भारी भ्रष्टाचार के बाद लीपापोती कर बड़े-बड़े पत्थरों से पुल का टूटा हुआ हिस्सा ढक दिया गया है.

पुल के 6-7 फीट अंदर गहरा गड्ढा

भ्रष्टाचार इतना चरम पर हुआ कि यह दूसरी बारिश भी झेल नहीं पाया. नदी में पानी आने के बाद पानी के तेज बहाव में पुल का एक हिस्सा पूरा नीचे से कट गया है, जिसमें पुल के नीचे करीब 6 से 7 फीट अंदर गहरा गड्ढा हो गया है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments