Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

AI हुआ ‘बेकाबू’! Google...

टेक जगत में पहली बार! गूगल के जेमिनी एआई (Gemini AI) ने साइबर टेस्ट के दौरान इंसानी कंट्रोल से बाहर निकलकर 3 असली कंपनियों को हैक कर लिया। पासवर्ड का अनुमान लगाकर लगाई सेंध। पढ़ें पूरी खबर।

राष्ट्रीय रोजगार मेला: गृह,...

पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को पूरा करने में देश की युवा शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका है। पढ़ें पूरी खबर।

माँ-बच्चों का हत्यारा: दमोह...

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात। घरेलू विवाद में पति द्वारका पटेल ने कबीरपुर गांव में सोते समय पत्नी खेमा बाई और 3 मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार किया।

एशियन गेम्स 2026: जापान...

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत से पहले जापान में खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था पर बड़ा विवाद। खेल गांव की जगह कंटेनरों में रुकने को मजबूर हुए भारतीय एथलीट्स।
Homeमध्य प्रदेशधार में अग्रवाल समाज की बैठक: इस वर्ष भी मनेगा आठ दिवसीय...

धार में अग्रवाल समाज की बैठक: इस वर्ष भी मनेगा आठ दिवसीय भव्य अग्रसेन जयंती महोत्सव, नई समितियों का गठन

धार में अग्रवाल समाज की बैठक: इस वर्ष भी मनेगा आठ दिवसीय भव्य अग्रसेन जयंती महोत्सव, नई समितियों का गठन

धार। अग्रवाल समाज धार की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक चेतना और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए, आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव को इस वर्ष भी अभूतपूर्व और भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और प्रबुद्ध जनों के बीच व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष भी आठ दिवसीय भव्य अग्रसेन जयंती महोत्सव का गरिमामय आयोजन किया जाएगा।महोत्सव के अंतर्गत होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेलकूद आयोजनों को सुचारू, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ जनों की सहमति से नई नियुक्तियां की गई हैं, जिसके तहत विभिन्न प्रभार सौंपे गए हैं।महोत्सव संचालन एवं मुख्य समिति सदस्य आगामी महोत्सव की मुख्य व्यवस्थाओं को संभालने के लिए विनय अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल (पीपलखेड़ा), राजेश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, ओम अग्रवाल, सावन अग्रवाल, सुमित अग्रवाल (टीके), पंकज अग्रवाल, परिणय मोदी, वैभव अग्रवाल, शैलेश गर्ग, राजेश गुप्ता और द्वारका अग्रवाल,मोहन अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पत्रिका समिति का गठन:महोत्सव के दौरान प्रकाशित होने वाली विशेष पत्रिका के संपादन और विमोचन के कार्यों के लिए पत्रिका समिति में राजेश अग्रवाल, अंकित गोयल, अभिषेक अग्रवाल और विमल गर्ग,क्रीड़ा मंत्री के लिए राहुल अग्रवाल,विनय मोदी को नियुक्त किया गया।
बैठक के अंत में समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलते हुए समाज को संगठित रखना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस आठ दिवसीय महोत्सव के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। जल्द ही सभी समितियों की पृथक बैठकें आयोजित कर कार्यक्रमों की तिथियों और रूपरेखा की अधिकारिक घोषणा की जाएगी। बैठक में अग्रवाल समाज की महिला इकाई, युवा संगठन और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने दी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments