Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

चलती ट्रेन में मोबाइल...

जबलपुर के पास पवन एक्सप्रेस में बड़ा हादसा; माँ मोबाइल देखने में व्यस्त रही और डेढ़ साल की मासूम बच्ची चलती ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर बचाई बच्ची की जान। पढ़ें पूरी खबर।

MP Scooty Yojana: सीएम...

MP Scooty Yojana: सीएम मोहन यादव ने मेधावी छात्रों को बांटी ई-स्कूटी, बैंक...

मां बगलामुखी धाम के...

MP Breaking: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बड़ा हादसा। नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत।
Homeउत्तराखंडडीएम मयूर दीक्षित सख्त: हरिद्वार में 48 धान क्रय केंद्र शुरू, बायोमेट्रिक...

डीएम मयूर दीक्षित सख्त: हरिद्वार में 48 धान क्रय केंद्र शुरू, बायोमेट्रिक से होगी खरीद

डीएम मयूर दीक्षित सख्त: हरिद्वार में 48 धान क्रय केंद्र शुरू, बायोमेट्रिक से होगी खरीद
किसानों को मिलेगी ₹2661 तक MSP, 8 नए केंद्र प्रस्तावित, 17% से अधिक नमी पर नहीं होगी खरीद

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में धान खरीद व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और किसान हितैषी बनाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देशन में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने सभी विभागों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

जनपद में किसानों की सुविधा के लिए 48 धान क्रय केंद्र संचालित कर दिए गए हैं, जबकि 8 अतिरिक्त केंद्र प्रस्तावित हैं। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य ₹2441 और ग्रेड-ए का ₹2661 प्रति क्विंटल तय किया गया है।

बैठक के मुख्य बिंदु –

  • किसानों के लिए हर केंद्र पर पानी, छाया, शौचालय और बैठने की व्यवस्था अनिवार्य।
  • इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, त्रिपाल और छलना समय से उपलब्ध कराने के निर्देश।
  • सभी बैनरों पर 17% नमी सहित भारत सरकार के गुणवत्ता मानकों को स्पष्ट लिखने का आदेश।
  • “भारत खरीद” ऐप से बायोमेट्रिक पंजीकरण – इससे बिचौलिए खत्म होंगे और भुगतान सीधे किसान के खाते में जाएगा।
  • सभी तहसीलदारों को ग्रामवार-किसानवार सत्यापित सूची समय पर देने के निर्देश।

एडीएम ने चेतावनी दी कि खरीद में लापरवाही या किसान उत्पीड़न की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में एसएमओ प्रमोद सती, एनसीसीएफ, यूसीएफ, मंडी समिति सहित सभी एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

क्या है नई व्यवस्था?
पहले पर्ची सिस्टम से फर्जीवाड़ा होता था। अब भारत खरीद ऐप पर अंगूठा लगाकर ही धान बिकेगा। इससे एक ही किसान की फसल दो बार नहीं बिकेगी और असली किसान को ही MSP का लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments