Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

वायरल फोटो के बाद...

वायरल फोटो पर एक्शन: लोकायुक्त के छापे में 35 करोड़ की संपत्ति पाने वाले पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का हुआ ट्रांसफर। पूरी खबर पढ़ें।
Homeराजस्थानALWAR : पुलिस के पैर से दबने से मासूम की मौत: पोस्टमार्टम...

ALWAR : पुलिस के पैर से दबने से मासूम की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान, अब ऐसे सामने आएगा पूरा सच

राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस की दबिश के दौरान मासूम की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।

राजस्थान के अलवर जिले में रघुनाथगढ़ के पास तेलिया का बास में पुलिस की दबिश के दौरान मासूम की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। मंगलवार को दिनभर पीड़ित परिवार के पर सांत्वना देने वाले नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसी बीच अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।

एमआईए थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान व फ्रैक्चर नहीं मिला है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मृतक का विसरा एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी लैब जांच के लिए भेजा गया है।

जांच अधिकारी ने किया मौका मुआयना

इधर, मामले की जांच के लिए नियुक्त जांच अधिकारी एमआईए थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने उस स्थान का जायजा लिया, जहां पुलिसकर्मी के पैर से कुचल कर एक माह की मासूम की मौत की बात कही जा रही है। जांच अधिकारी ने मौका मुआयना कर नक्शा रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित परिवार के बयानों के लिए परिवार ने एक-दो दिन का समय मांगा। रामगढ़ सीओ सुनील शर्मा भी दिनभर नौगांवा थाने पर मौजूद रहे।

प्रशासनिक जांच शुरू नहीं

इस मामले में हेड कांस्टेबल जगवीर और गिरधारी तथा कांस्टेबल ऋषि सुनील और शाहिद को एसपी ने घटना वाले दिन ही लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं, लाइन हाजिर किए गए दोनों हेड कांस्टेबल जगवीर और गिरधारी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण की प्रशासनिक जांच पुलिस उपाधीक्षक यातायात मुकेश चौधरी को सौंपी गई है। उनके बाहर होने के कारण अभी जांच शुरू नहीं हो सकी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments