Monday, October 5, 2026

TOP NEWS

सलेमपुर में कांग्रेस ने...

सलेमपुर में कांग्रेस ने दिखाया दमखम, विधायक जाती के समक्ष सैकड़ों समर्थकों ने...

GATE 2027 Registration: बिना...

GATE 2027 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने का आज (5 अक्टूबर) आखिरी मौका है. IIT मद्रास द्वारा किए गए 4 बड़े बदलावों के साथ जानें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका, जरूरी तारीखें और फीस का पूरा विवरण.

दिल्ली में बढ़ते रेप...

दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त। दिल्ली पुलिस को निर्देश- अपराधियों में कानून का ऐसा खौफ पैदा करें कि वे अपराध करने से डरें। पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर के राजनगर में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )राजनगर में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने जमकर...
Homeउत्तराखंडधनौरी में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबा PAC...

धनौरी में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबा PAC जवान गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बनी एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात पीएसी का जवान दब गया।

जानकारी के अनुसार, अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। हादसे के वक्त सभी जवान ड्यूटी पर गए हुए थे। पौड़ी निवासी जवान आदिल कॉलेज में अकेला था और वॉशरूम के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत आपदा राहत टीम को बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद जवान को मलबे से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि पीएसी जवान आदिल वॉशरूम जा रहा था, इसी दौरान बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। घायल जवान को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments