Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।

सच्चाई और अच्छाई के...

रणबीर कपूर ने दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए 'सच्चाई और अच्छाई के अंत' वाले बयान पर चेन्नई में आयोजित रामायण फिल्म के इवेंट में सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है। जानिए क्या था पूरा विवाद।

Driving Licence Rules Changed:...

Driving Licence New Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करना अब मुश्किल होगा। सरकार के नए ड्राफ्ट के अनुसार, पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव है, जबकि कार्ड में नाम-पता बदलवाना बिल्कुल फ्री होगा। जानिए पूरी डिटेल्स।

इंदौर पुलिसविभाग में बड़ा...

इंदौर पुलिस विभाग में दिवाली से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। पुलिस उपायुक्त ने जारी किए आदेश, क्राइम ब्रांच सहित 14 थाना प्रभारियों (TI) के कार्यक्षेत्र बदले। देखें पूरी लिस्ट।
Homeउत्तर प्रदेशUP News: बागपत में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से पलटी...

UP News: बागपत में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से पलटी श्रद्धालुओं की पिकअप; 13 की मौत, 19 घायल

बागपत (उत्तर प्रदेश), 7 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के गोगामेड़ी (बागड़ धाम) से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और कई मीटर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

रात 12:30 बजे बड़ागांव टोल के पास हुआ हादसा

यह हादसा खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ागांव टोल प्लाजा के पास रात करीब 12:30 बजे हुआ। पिकअप गाड़ी में करीब 32 श्रद्धालु सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलाहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग राजस्थान से पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कैंटर ने गाड़ी को रौंद दिया।

30 मीटर तक घिसटती गई गाड़ी, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद पिकअप हाईवे पर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्सप्रेसवे पर करीब 30 मीटर के दायरे में लाशें और घायल श्रद्धालु बिखर गए। रात के अंधेरे में चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

इलाज के दौरान 7 और श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम

हादसे के वक्त 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बागपत और खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। वहां से गंभीर रूप से घायल कई मरीजों को मेरठ और दिल्ली के हायर मेडिकल सेंटरों के लिए रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 7 और श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। कई घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

बागपत पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज कुमार राय ने बताया कि बदायूं पुलिस से संपर्क कर मृतकों के परिजनों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ितों के परिवार और रिश्तेदार घायलों व मृतकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए बागपत पुलिस के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू करा दिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments