Tuesday, February 17, 2026

TOP NEWS

छतरपुर : बजरंग दल...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर जिले के खजुराहो में...

उज्जैन : त्रिपुंड और...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन में...

जबलपुर : संस्कारधानी में...

एनटीवी टाइम न्यूज जबलपुर/ मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से एक रिश्वतखोरी का संगीन...

कटनी : 20 हजार...

एनटीवी टाइम न्यूज कटनी/ लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने कटनी जिले के जल...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : अफगानिस्तान का छात्र एमपी से हुआ लापता! मच गया हड़कंप

BHOPAL : अफगानिस्तान का छात्र एमपी से हुआ लापता! मच गया हड़कंप

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से अफगानी छात्र लापता हो गया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां अफगानिस्तान से पढ़ाई करने आया एक छात्र कई महीनों से लापता है। वह जागरण लेक यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता की बढ़ाई कर रहा था। जनवरी महीने से वह अचानक गायब हो गया था।

दरअसल, सैयद राशिद सादत कोलार के सागर ग्रीन हिल्स अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा था। वह अचानक से गायब हो गया था। वीजा खत्म होने के बावजूद वह अवैध रूप से रह रहा था। जिस वजह उसके ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है।

इधर, आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सादत को जनवरी के बाद से यहां नहीं देखा गया है। पुलिस से पता चला कि उसका वीजा 25 मार्च 2024 को ही खत्म हो चुका था। वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। जिस वजह से कोलार थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अफगानी छात्र की तलाश में जुट गई है। पुलिस को शक है कि वह दिल्ली की किसी जगह में छुपा हो सकता है। पुलिस की टीम दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर छानबीन कर रही हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments