Monday, April 6, 2026

TOP NEWS

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...
Homeमध्य प्रदेशBURHANPUR : अभी-अभी: एमपी में रिश्वत के नोट लेते जिला अस्पताल का...

BURHANPUR : अभी-अभी: एमपी में रिश्वत के नोट लेते जिला अस्पताल का अकाउंटेंट पकड़ाया

BURHANPUR NEWS : मेडिकल क्लेम के बिल की राशि के एवज में अकाउंटेंट ने मांगी 20 हजार की रिश्वत…।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त और EOW रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का है जहां जिला अस्पताल के अकाउंटेंट को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

20 हजार रूपए की मांगी रिश्वत

बुरहानपुर जिला अस्पताल में पदस्थ लेखापाल (accountant) राधेश्याम चौहान को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर राधेश्याम चौहान ने जिला अस्पताल के ही निलंबित अकाउंटेंट अशोक पठारे से 20 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। फरियादी अशोक पठारे के मुताबिक उसके मेडिकल क्लेम की राशि के भुगतान के एवज में उससे रिश्वत मांगी जा रही थी और वो पूर्व में 5 हजार रूपए जिला अस्पताल अकाउंटेंट राधेश्याम चौहान को दे भी चुका था।

इंदौर लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा

फरियादी अशोक पठारे ने 5 हजार रूपए रिश्वत देने के बाद इंदौर लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को जाल बिछाकर फरियादी अशोक पठारे को रिश्वत के 15 हजार रूपए लेकर रिश्वतखोर लेखापाल राधेश्याम चौहान के पास भेजा। जिला अस्पताल में जैसे ही लेखापाल राधेश्याम ने रिश्वत के नोट लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments