Wednesday, September 2, 2026

TOP NEWS

वोडाफोन आइडिया (Vi) के...

वोडाफोन आइडिया (Vi) के नए ब्रांड एंबेसडर बने शाहरुख खान, कंपनी ने बदला...

MP Job Alert: मध्य...

MP Job Alert: मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों...

MP मानसून अलर्ट: जबलपुर-सतना...

MP मानसून अलर्ट: जबलपुर-सतना समेत प्रदेश के 22 जिलों में आज भारी बारिश,...

Donald Trump On Hormuz:...

क्रूड ऑयल $96 के पार: राष्ट्रपति ट्रंप के आक्रामक रुख और मध्य-पूर्व में...
Homeमध्य प्रदेशDATIYA : भोपाल जेल से छूटे गैंगस्टर ने रची थी साजिश! सर्राफा...

DATIYA : भोपाल जेल से छूटे गैंगस्टर ने रची थी साजिश! सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

दतिया जिले बड़ौनी कस्बे में 1 मार्च को हुए सनसनीखेज सर्राफा लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसआईटी टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम सोना और साढ़े 10 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।

घटना के दिन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी ऋषभ सोनी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनके पैर में गोली मार दी और जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। बैग में 250 ग्राम सोने के आभूषण और 17 किलो चांदी थी।

एसपी दतिया वीरेंद्र मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में एसडीओपी एसडीओपी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी। आईजी चंबल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जांच में खुलासा हुआ कि इस लूटकांड की साजिश भोपाल जेल से छूटे कुख्यात अपराधी विक्रम राजा परमार ने रची थी। उसने अपने साथियों से सर्राफा व्यवसायी की रेकी करवाई और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम ठाकुर से 40 ग्राम सोना और 3 किलोग्राम चांदी, कृष्णपाल ठाकुर से 20 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी, नरेंद्र जाटव से 20 ग्राम सोना और 2.517 किलोग्राम चांदी, संजू ठाकुर से 20 ग्राम सोना और 2.511 किलोग्राम चांदी बरामद हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर बाइक भी जब्त कर ली हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही, जल्दी ही पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने काम करेगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments