दीपावली से पहले छावनी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान
अर्जुन धारीवाल
रुड़की। दीपावली पर्व को देखते हुए छावनी परिषद रुड़की के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
टीम ने खाने-पीने की दुकानों और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए
दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के चलते मिलावट की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, ताकि खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने वाले कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित की जा सके।
अभियान में छावनी परिषद के हेल्थ इंस्पेक्टर निर्मल मन, खाद्य सुरक्षा विभाग से वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय, महिमानंद जोशी और छावनी परिषद से कप्तान सार्थक शर्मा, ओसी एसएचओ, हेल्थ इंस्पेक्टर जैकी चौहान और सेनेटरी असिस्टेंट अंकित कुमार मौजूद रहे।
अधिकारियों ने दुकानदारों को गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।


