Thursday, November 5, 2026

TOP NEWS

चंबल में पुलिस का...

मुरैना पुलिस ने बानमोर के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

इंदौर : मेट्रो के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट और...

Indore New ISBT: 100...

इंदौर में ₹100 करोड़ की लागत से नया ISBT बनकर तैयार है। यहां एक ही जगह बस, मेट्रो और ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी और 5 राज्यों के लिए 1500+ बसें चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गिरफ्तारी के 24 घंटे में आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य, देरी होने पर तुरंत रिहा करने का आदेश। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमहाराष्ट्रदिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे पर ठोका 500 करोड़ का...

दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि केस, मातोश्री पर बढ़ी हलचल!

मुंबई: दिशा सालियान मौत मामले में शनिवार को उस समय एक बड़ा कानूनी और सियासी भूचाल आ गया, जब दिशा के पिता सतीश सालियान खुद अपनी लीगल टीम के साथ मातोश्री पहुंचे। सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस थमाया है। नोटिस तामील होने के बाद पीड़ित परिवार के वकीलों ने साफ कर दिया कि किसी भी तरह के दबाव या धमकी से न्याय की यह कानूनी लड़ाई रुकने वाली नहीं है।

दुखी पिता के प्रयासों को बताया ‘राजनीतिक’

सतीश सालियान द्वारा भेजे गए इस कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख ने उनकी बेटी की न्याय की लड़ाई को “राजनीति से प्रेरित” और “दुर्भावनापूर्ण” बताकर उनकी सामाजिक छवि को गंभीर ठेस पहुंचाई है। पीड़ित परिवार के वकील नीलेश ओझा और अनुष्का सोनावणे ने कहा कि एक लाचार पिता अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रहा है, लेकिन उस पर राजनीतिक एजेंडा चलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। नोटिस में दोनों नेताओं से 7 दिनों के भीतर बिना शर्त लिखित और वीडियो के जरिए सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है।

सीबीआई की नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरा लीगल ड्रामा तब शुरू हुआ जब कुछ दिन पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई (CBI) ने दिशा सालियान मामले में नए सिरे से जांच के लिए एफआईआर (FIR) दर्ज की। नोटिस में दावा किया गया है कि आदित्य ठाकरे सोशल मीडिया पर लगातार झूठ फैला रहे हैं कि सीबीआई उन्हें पहले ही क्लीन चिट दे चुकी है, जबकि असलियत में जांच की नई प्रक्रिया अभी शुरू हुई है।

आदित्य ठाकरे का पलटवार: “मैं दिशा से कभी नहीं मिला”

दूसरी तरफ, ठाकरे परिवार और शिवसेना (UBT) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी में कभी भी दिशा सालियान से नहीं मिले और न ही उन्हें जानते थे। उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने इसे विपक्ष की एक गहरी साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पिछले 6 सालों से बिना किसी सबूत के सिर्फ राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए उनका नाम इस केस में घसीटकर उनका ‘कैरेक्टर असैसिनेशन’ (चरित्र हनन) किया जा रहा है।

इस 500 करोड़ के मानहानि नोटिस और मातोश्री पर हुई हलचल ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत मामले की फाइलों को पूरी तरह से खोल दिया है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments