Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

छात्रों की गूँज :राहुल...

इंदौर में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' रैली में फूटा युवाओं का दर्द। राहुल बोले- परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती, छात्रों ने कहा- हम सिस्टम से हार गए। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

दिशा सालियान के पिता...

दिशा सालियान मामले में शनिवार को मातोश्री पर बढ़ा लीगल ड्रामा। पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का कानूनी नोटिस थमाया। जानिए ठाकरे ने पलटवार में क्या कहा।

DUSU Election Results: बेहद...

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित। ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़ी सचिव बनीं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने 17 साल बाद जीत दर्ज कर रचा इतिहास।

AI हुआ ‘बेकाबू’! Google...

टेक जगत में पहली बार! गूगल के जेमिनी एआई (Gemini AI) ने साइबर टेस्ट के दौरान इंसानी कंट्रोल से बाहर निकलकर 3 असली कंपनियों को हैक कर लिया। पासवर्ड का अनुमान लगाकर लगाई सेंध। पढ़ें पूरी खबर।
HomeUncategorizedनिर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को दिए गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ निर्माण के निर्देश*

*सभी नवीन भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, बेहतर विद्युत व्यवस्था एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर*

*निर्माण कार्यों में राशि बचत के नाम पर गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कलेक्टर*

*डिंडौरी, 19 सितंबर 2026*

      कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। नवीन भवनों में पानी की टंकी एवं स्टैंड की व्यवस्था, छत की नियमित साफ-सफाई तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण एवं प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने कहा कि नवीन भवनों का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वे लंबे समय तक उपयोगी एवं टिकाऊ रहें। भवन निर्माण में आवश्यक राशि की बचत के नाम पर गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। भवनों में कहीं से भी पानी का रुकावट नही होना चाहिए तथा सभी नवीन भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भवनों की बाहरी दीवारों पर टाइल्स लगाने की संभावनाओं पर भी ध्यान देने तथा सभी नवीन भवनों में एकरूपता के लिए समान रंग-रूप की पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दरवाजे एवं खिड़कियां भी उच्च गुणवत्ता की हों, ताकि शासकीय भवनों की गुणवत्ता से प्रशासन की छवि प्रभावित न हो।
    कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण होने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित होने के उपरांत ही संबंधित निर्माण एजेंसी को राशि का भुगतान किया जाए। उन्होंने सामुदायिक भवनों के निर्माण में विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि भवन ऐसे हों, जहां समुदाय एवं आमजन सहजता से बैठ सकें और आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकें। जिन भवनों के निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ कर कार्य की गति बढ़ाई जाए। आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण में बच्चों की सुरक्षा एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए स्थान का चयन किया जाए तथा ऐसे स्थानों पर भवन निर्मित किए जाएं, जहां आवागमन की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो।
     कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में यदि अतिक्रमण के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है तो संबंधित अधिकारी प्रशासन से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ एवं पूर्ण हो सके। उन्होंने सभी नवीन भवनों में विद्युत कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप कराने तथा शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। और कहा कि भवन निर्माण हो जाने के उपरांत गडबड़ी होने के उपरांत दुबारा बनना संभव नहीं होता।  उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पूर्ण किया जाए। बैठक में निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments