बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर सस्पेंस और थ्रिलर का ऐसा तड़का लेकर आ रहे हैं, जिसका इंतजार फैंस सालों से कर रहे थे। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam: The Conclusion) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग के शुरुआती दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ‘भौकाल’ मचा दिया है।
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ओपनिंग डे पर ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज से पहले कितने करोड़ बटोर लिए हैं।
पहले वीकेंड के लिए बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट
बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ के पहले दिन (Day 1) के लिए अब तक 1.6 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस सेल हो चुकी है। वहीं, पहले वीकेंड यानी शुरुआती 48 घंटों की बुकिंग को मिला लिया जाए, तो फिल्म ने 4 लाख से अधिक टिकट बेचकर भारत में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कुल एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
Day 1 एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़े
बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने अब तक 6.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अगर ब्लॉक सीटों को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह आंकड़ा 8.8 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुका है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा।
दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा दीवानगी
‘दृश्यम 3’ का सबसे ज्यादा क्रेज दिल्ली-NCR क्षेत्र में देखने को मिल रही है। अकेले इस रीजन से फिल्म ने करीब 3.89 करोड़ रुपये की शानदार एडवांस बुकिंग बटोर ली है। इसके बाद मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के थिएटर्स भी तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं।
क्या बनेगा अजय देवगन के करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?
2 अक्टूबर को गांधी जयंती की नेशनल हॉलिडे (राष्ट्रीय छुट्टी) होने का इस फिल्म को बंपर फायदा मिलने वाला है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘दृश्यम 3’ अपने पहले दिन 50 से 60 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग कर सकती है। अगर फिल्म इस आंकड़े को छू लेती है, तो यह अजय देवगन के फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित होगी।


