Saturday, September 26, 2026

TOP NEWS

CM मोहन यादव को...

CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार. डायल-112 के व्हाट्सएप पर आया था मैसेज, भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट Ntvtime पर.

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक कुमार उर्फ...

MP Sugam Parivahan Seva:...

MP में 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' शुरू, 7 शहरों में चलीं 351 बसें। वहीं कांग्रेस ने पुरानी 'खटारा' बसों को नया रंग देने का आरोप लगा सरकार को घेरा।

मंडला में बड़ा हादसा:...

मध्य प्रदेश के मंडला (नैनपुर) में बड़ा हादसा। गणेश पंडाल में बिजली का हाईटेंशन तार टूटने से करंट फैल गया, जिसमें सो रहे 4 युवकों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशहरिद्वार में PM E-Bus Seva के तहत 37 इलेक्ट्रिक AC बसों का...

हरिद्वार में PM E-Bus Seva के तहत 37 इलेक्ट्रिक AC बसों का संचालन होगा। मेलाधिकारी सोनिका और DM मयूर दीक्षित ने की समीक्षा, सर्कुलर और 7 फीडर मार्गों पर चलेगी बसें।

हरिद्वार में PM E-Bus Seva के तहत 37 इलेक्ट्रिक AC बसों का संचालन होगा। मेलाधिकारी सोनिका और DM मयूर दीक्षित ने की समीक्षा, सर्कुलर और 7 फीडर मार्गों पर चलेगी बसें।

अर्जुन धारीवाल हरिद्वार
हरिद्वार। पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में जल्द ही 37 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में सीसीआर भवन में इसको लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से योजना का प्रस्तुतिकरण दिया।

योजना के तहत हरिद्वार को 37 बसें आवंटित की गई हैं। ये सभी बसें 9 मीटर लंबी, 30 सीटर और वातानुकूलित (AC) होंगी।

पूरी योजना 1 सर्कुलर मार्ग और 7 फीडर मार्गों पर आधारित है, ताकि शहर का मुख्य क्षेत्र, औद्योगिक इलाके और प्रमुख तीर्थ मार्ग एक ही नेटवर्क से जुड़ सकें।

प्रस्तावित सर्कुलर मार्ग: हरिद्वार रेलवे स्टेशन से शुरू होकर ऋषिकुल, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, बीएचईएल सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर, दुर्गा चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, डामकोठी एवं तुलसी चौक होते हुए पुनः रेलवे स्टेशन तक।

7 फीडर मार्ग:

  1. रोशनाबाद – पेंटागन मॉल – शिवालिक नगर – बीएचईएल सेक्टर-2
  2. पतंजलि – जटवाड़ा पुल – दुर्गा चौक – ज्वालापुर
  3. बहादराबाद कॉरिडोर
  4. लक्सर रोड पर धनपुरा – जगजीतपुर – सिंहद्वार
  5. शांतिकुंज मार्ग
  6. लालढांग मार्ग
  7. अन्य लिंक मार्ग

पहले चरण में सर्कुलर मार्ग और रोशनाबाद, बहादराबाद और पतंजलि गलियारों पर बसों की फ्रीक्वेंसी ज्यादा रखी जाएगी, ताकि यात्रियों को लगभग 10 मिनट के अंतराल में बस मिल सके।

डीएम ने दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रस्तावित मार्गों में संशोधन करते हुए कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही चार्जिंग स्टेशन और डिपो व्यवस्था को समय पर पूरा करने को कहा।

बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एआरटीओ नेहा झा, एआरटीओ रुड़की जितेंद्र चंद्र सहित यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments