Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
Homeउत्तर प्रदेशघर में अकेली मिली 70 वर्षीय महिला की लाश, गले पर मिले...

घर में अकेली मिली 70 वर्षीय महिला की लाश, गले पर मिले निशान

घर में अकेली मिली 70 वर्षीय महिला की लाश, गले पर मिले निशान

संवाददाता पियूष गंगवार NTVTIME

बीसलपुर। थाना क्षेत्र बीसलपुर के खांडे पुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 70 वर्षीय कुसमा देवी का शव घर में पड़ा मिला। महिला के कानों से कुंडल गायब बताए जा रहे हैं, जबकि गले पर भी निशान मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार घटना के समय कुसमा देवी घर में अकेली थीं। उनके पति रामकुमार और परिवार के अन्य सदस्य दवाई लेने के लिए बरेली गए हुए थे। परिवार के लोग जब वापस लौटे तो घर में कुसमा देवी को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला के कानों से कुंडल गायब मिलने और गले पर निशान पाए जाने के कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के समय घर के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments