Tuesday, November 3, 2026

TOP NEWS

सिडकुल में होटल में...

हरिद्वार के सिडकुल में एएचटीयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल युवराज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 1 महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 पीड़िताएं बरामद।

सावधान! फर्जी ट्रैफिक चालान...

सावधान! दिल्ली पुलिस ने फर्जी ट्रैफिक चालान और रिवॉर्ड ऐप के जरिए 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानिए खुद को इस फ्रॉड से कैसे बचाएं।

Indore News: इंदौर में...

इंदौर में पानी बर्बाद करने पर लगेगा ₹10,000 तक जुर्माना। IMC की बैठक में नई जल नीति मंजूर, अवैध नल कनेक्शन वैध कराने के लिए नागरिकों को मिली 21 दिन की मोहलत।

CJP प्रदर्शन में शामिल...

• CJP प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस। बॉम्बे हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद इमरान खान ने कोर्ट में दी बिना शर्त माफी की अंडरटेकिंग। जानिए क्या है पूरा मामला।
Homeउत्तराखंड18 हजार ट्रामाडोल बरामदगी मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा

18 हजार ट्रामाडोल बरामदगी मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा

18 हजार ट्रामाडोल बरामदगी मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा
भारापुर निवासी फारूख गिरफ्तार, ट्रामाडोल तस्करी गिरोह की कड़ियां जुड़ीं

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एसटीएफ-एएनटीएफ उत्तराखंड ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फारूख पुत्र महबूब निवासी ग्राम भारापुर, थाना बहादराबाद बताया गया है।

बीते मई 2026 में एसटीएफ/एएनटीएफ और मंगलौर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए थे। मामले में मंगलौर कोतवाली में धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसटीएफ देहरादून कर रही है

विवेचना में बैंक खातों के विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पूर्व में मुजफ्फरनगर निवासी अंकित कुमार प्रजापति की भूमिका सामने आई थी। जांच में सामने आया कि अंकित जनवरी 2026 से सह-अभियुक्त सचिन मनिहाल से ट्रामाडोल लेकर हरिद्वार और आसपास सप्लाई कर रहा था। बिक्री से प्राप्त धनराशि में से कमीशन काटकर शेष रकम वह नकद और बैंक खातों के जरिए सह-अभियुक्त को देता था। इसमें सलमान और फारूख उसकी मदद करते थे।

साक्ष्यों से पुष्टि हुई कि फारूख प्रतिबंधित SPASMORE (TRAMADOL) की अवैध सप्लाई में शामिल था और मई में हुई 18 हजार कैप्सूल की बरामदगी में भी उसकी भूमिका थी। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ ने फारूख को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में संगठित नशा तस्करी के साक्ष्य मिलने पर धारा 111 BNS की बढ़ोतरी भी की गई है।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक, आर्थिक लेन-देन और पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच जारी है। अन्य शामिल लोगों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments