Wednesday, September 30, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर में मध्य प्रदेश...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के...

भारतीय रेलवे में दो...

भारतीय रेलवे में दो बड़ी घटनाएं: मुंबई के CSMT यार्ड में खड़ी मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस की पैंट्री कार में लगी भीषण आग, वहीं नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने किया भारी पथराव। जानें ताजा अपडेट।

इंदौर: ‘नकली पट्टा कांड’...

इंदौर के हीरानगर थाने के टीआई सुशील पटेल सस्पेंड। बदमाशों के हाथ-पैर में नकली पट्टा बांधकर जुलूस निकालने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई। (

इंदौर सराफा चौपाटी पर...

इंदौर सराफा चौपाटी पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! नगर निगम का 80 दुकानों का आदेश रद्द। जानिए NTV TIME पर पूरी खबर कि कोर्ट ने दुकानदारों के हक में क्या कहा।
Homeमध्य प्रदेशगंज बासौदा में ट्रैफिक पुलिस का अनोखा एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर...

गंज बासौदा में ट्रैफिक पुलिस का अनोखा एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, तो नियम मानने वालों को मिला गुलाब का फूल!

गंज बासौदा (विदिशा)। सड़क सुरक्षा को लेकर गंज बासौदा ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और वाहन चालकों को जागरूक करने के मकसद से पुलिस द्वारा एक विशेष ‘हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग अभियान’ चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का एक अनोखा और कड़ा रुख देखने को मिला, जहां नियम पालन करने वालों का सम्मान हुआ, वहीं लापरवाही बरतने वालों पर सीधा चालानी एक्शन लिया गया।
फूल देकर बढ़ाया मान, लापरवाही पर काटा चालान
अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहन रखा था और कार में सीट बेल्ट लगा रखी थी, उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी सराहना की। वहीं दूसरी ओर, सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं गया। नियम का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 15 चालान बनाकर ₹5,500 का समन शुल्क (जर्माना) वसूला गया।
ट्रैफिक प्रभारी की दोटुक चेतावनी
कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक प्रभारी निरपत सिंह लोधी ने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी कि यातायात नियमों का पालन किसी डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। उन्होंने साफ शब्दों में समझाइश दी कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और अधिक कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान मुस्तैद रही पुलिस टीम
इस चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से ट्रैफिक प्रभारी निरपत सिंह लोधी, एसआई वीरेंद्र तिर्की, आरक्षक रामसिंह योद्धा, आरक्षक बुद्ध पाल सिंह, सैनिक इंद्राज सिंह दांगी और सैनिक राकेश साहू मुस्तैदी से तैनात रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल,  (गंज बासौदा, विदिशा, म.प्र.)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments