Saturday, September 12, 2026

TOP NEWS

MP Government New Rule:...

MP Government New Rule: सरकारी अफसरों और कर्मचारियों पर FIR से पहले लेनी...

BRICS Summit 2026: नई...

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र मंजूर; डॉलर को बड़ा झटका, लोकल करेंसी...

iPhone 18 Pro Booking...

एपल (Apple) के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro...

CRIMEX:दिल्ली का वो खौफनाक...

"लिव-इन पार्टनरशिप से शादी तक का सफर, फिर शक की वो खौफनाक रात;...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 50 बच्चों से भरी स्कूल बस के सामने...

ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 50 बच्चों से भरी स्कूल बस के सामने ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे आरोपी

ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 50 बच्चों से भरी स्कूल बस के सामने ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे आरोपी

ग्वालियर/डबरा:
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग से शनिवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ी अकबई गांव के पास सुबह बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस के सामने कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कट्टे से चली गोलियों के छर्रे लगने के कारण बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया है।

राहत की बात यह रही कि वारदात के समय टेकनपुर स्थित ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की इस बस में सवार सभी 50 से अधिक स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि इस भयानक मंजर को देखकर मासूम बच्चे बुरी तरह सहम गए।

कार हटाने के विवाद से शुरू हुई कहानी, सामने आई 4 साल पुरानी रंजिश

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी बड़ी अकबई गांव के पास सड़क के बीचों-बीच एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। बस के ड्राइवर खेम सिंह ने जब हेल्पर को भेजकर कार हटाने के लिए कहा, तो कार सवार युवकों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर गाड़ी हटाने से मना कर दिया।

जब ड्राइवर खेम सिंह खुद बस से नीचे उतरा और कार को धक्का देकर साइड करने की बात कही, तो कार सवार युवक अचानक आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने जेब से देसी कट्टा निकाला और ड्राइवर पर ताबड़तोड़ 4 राउंड फायर झोंक दिए। गोली के छर्रे सीधे ड्राइवर की आंख के पास और गाल पर लगे और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

हालांकि, पुलिस की गहन तफ्तीश में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि कार हटाने का विवाद तो तात्कालिक कारण था, लेकिन असल में हमलावरों और ड्राइवर के बीच करीब 4 साल पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी, जिसका बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

एक्शन में पुलिस: 8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

वारदात की गंभीरता और 50 बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ग्वालियर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डबरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पिछोर थाना पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना की गईं।

पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 8 घंटे के भीतर ही घेराबंदी कर 3 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से कड़े तरीके से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को जब्त करने की प्रक्रिया में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments