Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशINDORE : इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दस लाख रुपए की...

INDORE : इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दस लाख रुपए की ई सिगरेट समेत प्रतिबंधित सामग्री बरामद

लोकेश शर्मा

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला एक आरोपी को दस लाख रुपए की ई सिगरेट के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी इंदौर शहर में पढ़ने वाले छात्र और नवयुवकों को नशे की लत लगाकर, ई सिगरेट की सप्लाई कर रहा था।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर की महारानी रोड पर कास्मेटिक मार्केट में एक व्यक्ति जो अपने गोडाउन से प्रतिबंधित ई-सिगरेट खरीदने बेचने का व्यापार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ब्यूटी विला नाम की शॉप पर दबिश देकर आरोपी उमेश नानिकशाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया ई सिगरेट भोपाल के पंकज नाम के व्यक्ति से लाना कुबूल किया है।

वही आरोपी उमेश के कब्जे से पुलिस ने 304 ई सिगरेट, हुक्का फ्लेवर 560, हुक्का 30 नग,चारकोल 20 बोक्स,12 किलो लिक्विट फ्लेवर कुल कीमत 10 लाख रुपये जप्त किए है। वही आरोपी उमेश द्वारा ऑन लाइन रेपीडो के माध्यम से छात्र और नौजवानों को सिगरेट की सप्लाई कर रहा था बहरहाल पुलिस ने प्रोहिविशन ऑफ ई-सिगरेट एक्ट 2019 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दूसरे आरोपी पंकज की तलाश शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments