Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

वायरल फोटो के बाद...

वायरल फोटो पर एक्शन: लोकायुक्त के छापे में 35 करोड़ की संपत्ति पाने वाले पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का हुआ ट्रांसफर। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशINDORE : वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टा लगाते छह युवक गिरफ्तार,करोड़ों का हिसाब...

INDORE : वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टा लगाते छह युवक गिरफ्तार,करोड़ों का हिसाब जब्त

आशीष जवखेड़कर

आरेापी ग्राहकों से रुपये लेकर उनकी आईडी बना देते थे। रुपयों के बदले सट्टा लगाने के लिए पाइंट मिलते थे। आरोपी पाइंट के अनुसार ही सट्टा लगाते थे। इसके तार दुबई से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों से 29 मोबाइल,2 लैपटाप,सात चेकबुक,एटीएम कार्ड,एक कम्प्यूटर मिले हैं।

अपराध शाखा ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले छह सदस्यीय गिरोह को पकड़ा है।ये आरोपी वेबसाइट के माध्यम से सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को करोड़ों रुपये का हिसाब मिला है। 29 मोबाइल,दो लैपटाप सहित अन्य सामग्री भी जब्त हुई है।

डीसीपी(अपराध)राजेश त्रिपाठी के मुताबिक टीम ने संयोगितागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उषागंज में दबिश दी थी।

पुलिस जब इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची तो आरोपित हिमांशू खंडेलवाल निवासी महावीर नगर,रवींद्र गौतम निवासी गोंडा(उप्र),विवेक कुमार निवासी भरतपुर(राजस्थान),अमित मंडल निवासी मधुबनी(बिहार),कृष्णा कुमार निवासी मधुबनी(बिहार),कन्हैया पांडे निवासी मधुबनी(बिहार) आन लाइन सट्टा लगाते मिले।

डीसीपी के मुताबिक वरुण””ऑनलाइन हब””वेबसाइट के माध्यम से सट्टा लगा रहे थे। आरेापी ग्राहकों से रुपये लेकर उनकी आईडी बना देते थे।

रुपयों के बदले सट्टा लगाने के लिए पाइंट मिलते थे। आरोपी पाइंट के अनुसार ही सट्टा लगाते थे। इसके तार दुबई से जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने आरोपितों से 29 मोबाइल,2 लैपटाप,सात चेकबुक,एटीएम कार्ड,एक कम्प्यूटर मिले हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments