Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

Prabhat Pattan News: प्रभात...

Prabhat Pattan News: प्रभात पट्टन के पास गोधनी रोड पर मुख्य सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है। सड़क अंदर से खोखली होने से बड़े हादसे की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: मध्य प्रदेश...

MP Patwari News: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री पर साइन न करने पर 102 पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई। 27 बर्खास्त और 75 सस्पेंड, पूरी खबर पढ़ें।

स्टारलिंक विवाद: “क्या अंबानी...

Starlink India License Delay: भारत में स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर एलन मस्क, मुकेश अंबानी, और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है, जहां मस्क के 'Is Ambani the boss?' वाले ट्वीट पर राहुल गांधी ने तीखा तंज कसा है. जानिए क्या है पूरा मामला.

अमेरिका का बड़ा एक्शन:...

अमेरिकी सरकार का बड़ा एक्शन! TCS, इन्फोसिस, विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट समेत 8 दिग्गज टेक कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से बैन किया। जानिए कर्मचारियों पर इसका क्या असर होगा।
Homeमध्य प्रदेशक्राइम ब्रांच के तत्कालीन TI समेत 4 पर लोकायुक्त की FIR: केस...

क्राइम ब्रांच के तत्कालीन TI समेत 4 पर लोकायुक्त की FIR: केस रफा-दफा करने के नाम पर महिला से वसूले थे 1.20 लाख रुपए

क्राइम ब्रांच के तत्कालीन TI समेत 4 पर लोकायुक्त की FIR: केस रफा-दफा करने के नाम पर महिला से वसूले थे 1.20 लाख रुपए

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच में पदस्थ रहे तत्कालीन थाना प्रभारी (TI) सुजीत श्रीवास्तव सहित चार पुलिसकर्मियों पर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एक शिकायत की जांच के सिलसिले में बुलाए गए युवक को छोड़ने और उस पर कोई कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में उसकी मां से 1.20 लाख रुपए की रिश्वत ऐंठी थी।

​लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के सत्यापन और मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोमवार (24 अगस्त) को भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धारा 7 और BNS की धारा 61(2) के तहत यह केस दर्ज किया है।

​कार्रवाई न करने और छोड़ने की एवज में मांगी थी घूस

मामला तुलसी नगर निवासी प्रीति हजारी की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त में आवेदन देकर बताया था कि उनके बेटे प्रांजल हजारी को एक शिकायत के सिलसिले में क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलाया गया था। वहां तत्कालीन TI सुजीत श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रांजल पर कार्रवाई न करने और उसे छोड़ने के बदले 1.20 लाख रुपए की मांग की थी।

​50 हजार UPI से लिए, 70 हजार कैश ऐंठे

शिकायत के मुताबिक 20 मार्च को दबाव बनाकर प्रांजल से 50,800 रुपए ‘दीपक पटेल’ नामक व्यक्ति के खाते में ऑनलाइन (UPI) ट्रांसफर करवाए गए थे। इसके बाद बाकी बचे 70,000 रुपए नकद लिए गए। शिकायतकर्ता महिला ने इस लेन-देन से जुड़े पुख्ता तकनीकी सबूत लोकायुक्त को सौंपे थे।

​3 आरोपी अब भी क्राइम ब्रांच में ही पदस्थ

लोकायुक्त द्वारा की गई प्राथमिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि में रिश्वतखोरी के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद तत्कालीन TI समेत चारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। लोकायुक्त के अनुसार, मामले में नामजद तीन पुलिसकर्मी वर्तमान में भी क्राइम ब्रांच इंदौर में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments