Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

MP News: मध्य प्रदेश...

MP Patwari News: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री पर साइन न करने पर 102 पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई। 27 बर्खास्त और 75 सस्पेंड, पूरी खबर पढ़ें।

स्टारलिंक विवाद: “क्या अंबानी...

Starlink India License Delay: भारत में स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर एलन मस्क, मुकेश अंबानी, और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है, जहां मस्क के 'Is Ambani the boss?' वाले ट्वीट पर राहुल गांधी ने तीखा तंज कसा है. जानिए क्या है पूरा मामला.

अमेरिका का बड़ा एक्शन:...

अमेरिकी सरकार का बड़ा एक्शन! TCS, इन्फोसिस, विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट समेत 8 दिग्गज टेक कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से बैन किया। जानिए कर्मचारियों पर इसका क्या असर होगा।

बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन...

इंदौर में अवैध नशे को लेकर BJP के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन (सत्तन गुरु) ने पुलिस प्रशासन को घेरा। कहा- नशे पर पुलिस पूरी तरह फेल है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला: 48 घंटे में जारी होगा जन्म-मृत्यु...

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला: 48 घंटे में जारी होगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 24 घंटे में सुधरेगी हर गलती

इंदौर। नगर निगम के चक्कर काटने और बाबुओं की लेटलतीफी से परेशान इंदौर के लोगों के लिए राहत की खबर है। निगम प्रशासन ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कड़ा टाइम-फ्रेम तय कर दिया है। अब आवेदन करने के महज 48 घंटे के भीतर प्रमाण पत्र आवेदक के हाथ में होगा, वहीं किसी गलती को सुधारने (करैक्शन) के लिए सिर्फ 24 घंटे की मोहलत रहेगी।

​अब तक प्रमाण पत्र बनवाने या उसमें नाम-पते की स्पेलिंग सुधरवाने के लिए लोगों को हफ्तों जोनल कार्यालयों के चक्कर घिसने पड़ते थे। पब्लिक की इसी परेशानी और लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया की ‘नकेल’ कसी है।

​अस्पतालों की लापरवाही पर भी कसेगा शिकंजा

अक्सर देखने में आता है कि अस्पताल प्रशासन समय पर जन्म-मृत्यु का ब्योरा निगम के पोर्टल पर चढ़ाता ही नहीं, जिससे आम जनता परेशान होती है। इसे लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। शहर के तमाम सरकारी और निजी अस्पतालों को पाबंद किया गया है कि वे डेटा अपलोड करने में ढिलाई न बरतें, वरना उन पर भी कार्रवाई होगी।

​खबर की मुख्य बातें:

  • ​2 दिन में सर्टिफि‍केट: दस्तावेज पूरे होते ही 48 घंटे के अंदर डिजिटल सर्टिफिकेट इश्यू होगा।
  • ​24 घंटे में सुधार: नाम, उम्र या स्पेलिंग की गड़बड़ी के आवेदन पर 24 घंटे में एक्शन लेकर सुधारना होगा।
  • ​सीधे डाउनलोड: अप्रूवल मिलते ही आवेदक घर बैठे डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

​इस नई समय-सीमा के लागू होने से न केवल दफ्तरों के चक्कर बंद होंगे, बल्कि प्रमाण पत्र के नाम पर होने वाली “अंदरूनी सेटिंग” और लेटलतीफी पर भी सीधी चोट पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments