Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती गिरफ्तार; पुलिस के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं आरोपी

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती गिरफ्तार; पुलिस के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं आरोपी

इंदौर ब्यूरो।
इंदौर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में चंदन नगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सिंहासा आईटी पार्क क्षेत्र से नाइजीरियाई मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से इंटरनेशनल मार्केट में करीब 29 लाख रुपये कीमत की हाई-क्वालिटी कोकीन जब्त की गई है। चालाकी दिखाते हुए आरोपी ने इस ड्रग को कैप्सूल के अंदर छिपाकर रखा था। हैरान करने वाली बात यह है कि हिरासत में लिए जाने के बाद से आरोपी महिला ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है और पुलिस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही है।

रूटीन गश्त के दौरान आई पकड़ में
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, चंदन नगर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क के पास पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के तहत गश्त पर थी। इसी दौरान एक विदेशी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में बैग लिए खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर महिला पुलिस बल की मदद से जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके बैग से पारदर्शी थैलियों में भरे कैप्सूल मिले। जांच करने पर पता चला कि इन कैप्सूल्स के भीतर कुल 57.18 ग्राम अवैध कोकीन भरी हुई थी।

बिजनेस वीजा पर आई थी भारत
शुरुआती पड़ताल में आरोपी महिला का नाम इम्यूनल जॉय सामने आया है, जो नाइजीरिया के लागोस शहर की निवासी है। वह हाल ही में 14 अगस्त को सात महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी बहन के साथ रह रही थी। वह मुंबई से ही ड्रग्स की यह खेप लेकर इंदौर के स्थानीय तस्करों या ग्राहकों को सप्लाई करने आई थी।

इंटरनेशनल नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पकड़े जाने के बाद से ही आरोपी महिला जांच अधिकारियों के सामने अनजान बनने का नाटक कर रही है और इंदौर में मौजूद अपने संपर्कों (Local Contacts) के बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस की सायबर विंग उसके मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स, डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट और इंटरनेट कॉलिंग डेटा को रिकवर करने में जुटी है, ताकि इंदौर और मुंबई में फैले इस पूरे इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments