Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

Hyundai ग्राहकों की लॉटरी!...

Hyundai Always Around Camp 2026: हुंडई इंडिया ने आज से देशव्यापी फ्री कार चेकअप कैंप शुरू कर दिया है। अब वर्कशॉप जाने की ज़रूरत नहीं, मॉल्स और सोसायटियों में ही एक्सपर्ट्स गाड़ी की 18-पॉइंट फ्री जांच करेंगे। जानिए इस ऑफर का लाभ कैसे उठाएं।

Mad Sandhu Murder: कौन...

अमृतसर में मशहूर सोशल मीडिया स्टार और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (मधुसूदन) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। जानें कौन थे मैड संधू और क्या है पूरा मामला।

Rahul Gandhi Satyagraha Portal:...

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जन-आंदोलनों और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए 'सत्याग्रह' डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। जानें क्या है यह नया मंच और कैसे दर्ज करें अपनी शिकायत।

हवाई सफर आम आदमी...

Pune Indore Flight Fare: त्योहारों से पहले पुणे से इंदौर का हवाई किराया ₹16,000 के पार पहुंचा, मुंबई-दिल्ली के टिकट भी दोगुने। देखें रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में फिर सनसनी: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब उनके जिगरी...

इंदौर में फिर सनसनी: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब उनके जिगरी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध मौत

इंदौर: शहर में अभी चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उनके सबसे करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर अर्पित चौहान (34 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से एक बार फिर सनसनी फैल गई है।

यह घटना इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है, जहां अर्पित अपने साले के मकान में मृत पाए गए। अर्पित मूल रूप से एरोड्रम क्षेत्र के अरिहंत नगर के रहने वाले थे।

दुख-सुख का साथी और रघुवंशी परिवार का संबल

मेघालय के शिलॉन्ग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अर्पित ने न सिर्फ शोक संतप्त परिवार को संभाला, बल्कि उनके पूरे ट्रांसपोर्ट कारोबार की कमान भी अपने हाथों में ले ली थी। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि दोनों के बीच 8 से 10 साल पुरानी गहरी दोस्ती थी। राजा की शादी की शॉपिंग से लेकर कपड़ों के चयन और सुख-दुख में अर्पित हमेशा साए की तरह साथ रहते थे। राजा की मौत के बाद काम को आगे बढ़ाने के लिए रघुवंशी परिवार ने अर्पित के खाते में 14.50 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे।

जांच के घेरे में तीन मुख्य बिंदु:

अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच मुख्य रूप से तीन पहलुओं पर कर रही है:

  • सोशल मीडिया पर आखिरी स्टेटस: घटना से करीब एक घंटे पहले अर्पित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था— “नियंत्रण बहुत जरूरी है, अगर आमदनी कम हो तो खर्चों पर और आमदनी ज्यादा हो तो शब्दों पर।” पुलिस इस मैसेज के पीछे के संदर्भ को तलाश रही है।
  • पारिवारिक विवाद: शुरुआती जांच में सामने आया है कि अर्पित का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक 3 साल की मासूम बेटी और छोटा भाई है।
  • काम का दबाव और प्रताड़ना: परिजनों का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट बिजनेस को लेकर कुछ लोग अर्पित को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते वे भारी मानसिक तनाव में थे।

पुलिस फिलहाल अर्पित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स, चैट और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments