Thursday, November 5, 2026

TOP NEWS

चंबल में पुलिस का...

मुरैना पुलिस ने बानमोर के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

इंदौर : मेट्रो के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट और...

Indore New ISBT: 100...

इंदौर में ₹100 करोड़ की लागत से नया ISBT बनकर तैयार है। यहां एक ही जगह बस, मेट्रो और ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी और 5 राज्यों के लिए 1500+ बसें चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गिरफ्तारी के 24 घंटे में आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य, देरी होने पर तुरंत रिहा करने का आदेश। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशरोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, युवक...

रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, युवक से बोले- ‘यह भाषा मेरे सामने दोबारा उपयोग मत करना’

रोड नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, युवक से बोले- ‘यह भाषा मेरे सामने दोबारा उपयोग मत करना’

गुना:
केंद्रीय नागरिक उड्डयन और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने गुना दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री को उस समय जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा, जब जर्जर सड़कों से परेशान स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने उनका काफिला बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान एक युवक द्वारा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ की बात कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री गाड़ी के पास ही भड़क गए और युवक को सख्त हिदायत दे डाली।

यह पूरा मामला गुना जिले के गुलाबगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। सिंधिया जब हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी खराब सड़कों से नाराज लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और क्षेत्र की बदहाल सड़कों के लिए आवेदन देने लगे।

‘आप निवेदन करो, काम करना मेरी जिम्मेदारी है’

काफिला रुकने के बाद जब लोग अपनी समस्याएं रख रहे थे, तभी भीड़ में से एक नाराज युवक ने तल्ख लहजे में कहा, “हमारा निवेदन है कि इस बार समय से पहले यह रोड बन जाए, अगर रोड नहीं बनेगी तो हम में से कोई भी वोट नहीं डालेगा।”

युवक की यह चेतावनी सुनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने युवक की तरफ उंगली से इशारा करते हुए सख्त लहजे में कहा, “यह भाषा मेरे साथ कभी उपयोग मत करना। समझ गए आप? मैं सबसे बात कर रहा हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “आप अपनी बात रखिए, आकर निवेदन कीजिए। काम कराने की जिम्मेदारी मेरी है।” सिंधिया के इस कड़े तेवर को देखकर वहां मौजूद लोग कुछ समय के लिए शांत हो गए और मौके पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, विपक्ष ने भी घेरा

इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, यह तुरंत वायरल हो गया। इंटरनेट यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विपक्षी दलों और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सिंधिया के इस अंदाज और गुस्से की आलोचना की है। आलोचकों का कहना है कि लोकतंत्र में मतदाता अपनी मांग रखने और वोट न देने की चेतावनी देने का पूरा अधिकार रखते हैं, जनप्रतिनिधियों को जनता की बात को विनम्रता से सुनना चाहिए।

हंगामे के बाद सड़क के लिए ₹3 करोड़ की बड़ी घोषणा

भले ही मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक को भाषा की मर्यादा सिखाई, लेकिन उन्होंने जनता की समस्या को तुरंत गंभीरता से भी लिया। इस घटनाक्रम के ठीक आधे घंटे बाद सिंधिया ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच से गुलाबगंज से कैंट चौराहा मार्ग के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने का बड़ा एलान कर दिया।

यह राशि गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के कोटे (MLA फंड) से मंजूर की गई है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जिला कलेक्टर को कड़े निर्देश दिए हैं कि मानसून का सीजन खत्म होते ही इस सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू करा दिया जाए ताकि 30 से 35 गांवों के प्रभावित हो रहे आवागमन को सुधारा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments